फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   accused arrested in chitta case

Solan News: मां की बालियां बेच चंडीगढ़ से खरीदकर लाया चिट्टा, मुख्य सप्लायर भी गिरफ्तार

Fri, 16 Jan 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
ठियोग के युवक के साथ उसके दो साथी 11 ग्राम चिट्टे के साथ किए हैं गिरफ्तार
विज्ञापन

अब पुलिस ने 14 ग्राम चिट्टे के साथ चंडीगढ़ से मुख्य सप्लायर को दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। मां की सोने की बालियां चंडीगढ़ में बेचकर चिट्टा खरीदकर लाए युवक को उसके दो दोस्तों के साथ पकड़ने के बाद अब पुलिस ने मुख्य सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया है। तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने मुख्य सप्लायर दीपक निवासी डड्डूमाजरा सेक्टर-38 को चंडीगढ़ से रिफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 14 ग्राम चिट्टे के साथ ही बेची गई सोने की बालियां भी बरामद कर ली है।

पुलिस ने 13-14 की रात को कंडाघाट में रजत शरकोट निवासी गांव गाहन ननखड़ी, अविनाश सूद निवासी नारकंडा और निखिल निवासी गांव भराड़ा ठियोग से 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। तीनों को अदालत से रिमांड पर लेने के बाद उनसे पूछताछ की तो पता चला कि उन्होंने चिट्टा चंडीगढ़ से खरीदा था। पूछताछ में यह भी पता चला कि चिट्टा खरीदने के लिए निखिल ने अपनी मां की सोने की बालियां बेची थी। इस पर पुलिस ने वीरवार को चंडीगढ़ में दबिश देकर चिट्टा बेचने वाले दीपक निवासी डड्डूमाजरा कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी के ठिकाने की तलाशी भी ली गई और करीब 14 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने बेची गई सोने की बालियां भी बरामद कर ली है। मुख्य आरोपी ने बालियां गाड़ी में छिपाकर रखी थीं। आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है। पूछताछ में लेने के बाद आरोपी से पता लगाया जाएगा कि वह कहां-कहां चिट्टा सप्लाई करता था और उसके साथ इस धंधे में और कौन लोग संलिप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed