{"_id":"67349b0072e913b8b00101b5","slug":"accused-arrested-from-chamba-solan-news-c-176-1-ssml1040-132144-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: वन काटू गिरोह का तीसरा आरोपी चंबा से पकड़ा, दो अभी भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: वन काटू गिरोह का तीसरा आरोपी चंबा से पकड़ा, दो अभी भी फरार
विज्ञापन
दिवाली के दौरान नालागढ़ क्षेत्र के वन से काटे थे पेड़
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। वन विभाग ने पिछले कई दिनों से नालागढ़ के बीफर बीट में सक्रिय वन काटू गिरोह का तीसरा आरोपी गिरफ्तार कर लिया। बीफर बीट के खोबल जंगल में वन काटुओं ने खैर के सात पेड़ काटे थे। अभी भी मामले में दो आरोपी फरार हैं।
कुमारहट्टी रेंज के वन कर्मचारियों को खोबल रेंज में पेड़ कटने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही रामशहर के वन परिक्षेत्राधिकारी ने जोघों व सैणी माजरा की टीम के साथ नाके लगाए। रतवाड़ी व कल्याणपुर के बीच में पुलिस ने लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ी। इसमें पांच लोग सवार थे। विभाग की टीम अर्जुन व जितेंद्र को पकड़ने में सफल रही, जबकि तीन आरोपी भाग गए थे। वह अपने मोबाइल फोन गाड़ी में ही छोड़ गए थे। नालागढ़ पुलिस ने मोबाइल के आधार पर इनकी छानबीन की और मोहम्मद युसूफ को चंबा से गिरफ्तार कर लिया है। अभी दो आरोपी फरार हैं। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि चंबा से जूरी गांव से मोहम्मद युसूफ को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही उसे अदालत में पेश किया जाएगा।