{"_id":"573b12574f1c1bc54aac7d96","slug":"accident-two-killed-5-injuried","type":"story","status":"publish","title_hn":"दत्यार में गाड़ी लुढ़की, दो की मौत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दत्यार में गाड़ी लुढ़की, दो की मौत पांच घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणु सोलन
Updated Tue, 17 May 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
परवाणू-शिमला एनएच पर दत्यार के तंबू मोड़ के पास मंगलवार तड़के सड़क हादसे में दो सैलानियों की मौत हो गई है जबकि पांच घायल हो गए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवाणू-शिमला एनएच पर दत्यार के तंबू मोड़ के पास मंगलवार तड़के सड़क हादसे में दो सैलानियों की मौत हो गई है जबकि पांच घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। टवेरा वाहन में चालक समेत सात लोग सवार थे। हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ। दो सैलानी परिवार मनाली से चंडीगढ़ वाया सुबाथू होकर आ रहे थे।
विज्ञापन
तंबू मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर वाहन ढांक से 30 फुट नीचे लुढ़क गया। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा और पुलिस की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया। सभी को ईएसआई अस्पताल लाया गया, जहां दो ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार झारखंड के जमशेदपुर में रहने वाले दो मित्र परिवार हिमाचल भ्रमण के लिए आए थे। दोनों परिवारों के 6 सदस्य सोमवार दोपहर 12 बजे मनाली से चंडीगढ़ के लिए चले थे। मंगलवार सुबह वाया सुबाथु होते हुए सुबह लगभग 6 बजे जब वे दत्यार के नजदीक तंबू मोड़ पर पहुंचे तो अचानक इनकी टवेरा गाड़ी लगभग 30 फीट नीचे ढांक में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बचाव कार्य में जुट गई और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को तुरंत ईएसआई अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
यहां चेकअप के बाद डाक्टरों ने श्रावणी चक्रवर्ती (31) पत्नी शांतनु चक्रवर्ती निवासी गौरी कैटर्रस हलुदबनी मेन रोड नियर हलुदबनी क्लब परसरूहड़ी जिला पूर्वी सीमभूम जमशेदपुर झारखंड और अभिषेक बैनर्जी (38) पुत्र चंडीदास बैनर्जी निवासी के/एफ/4 फ्लैट नंबर 120 धाटकिडी बिष्टुपुर जमशेदपुर झारखंड को मृत घोषित कर दिया। हादसे में सत्यम चक्रवर्ती (12), शांतनु चक्रवर्ती (43), मोनालिसा बैनर्जी (36), मृत्युंजय बैनर्जी (12) और जाखू शिमला के रहने वाले कैब ड्राईवर तरुण कुमार घायल हो गए हैं। सभी घायल मूलरूप से कोलकाता के रहने वाले हैं। सभी परवाणू अस्पताल में दाखिल हैं और इनकी हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू कर दी है जांच
डीएसपी प्रमोद चौहान ने बताया की पुलिस ने धारा 279, 337 और 304 ए के तहत चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। चालक का कहना है कि उसकी गाड़ी को किसी वाहन ने टक्कर मारी है, जिससे वह गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा।