{"_id":"a8e52a534c01c4b8cea8571bc995c027","slug":"accident-hindi-news-255","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्बल उतारते समय युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्बल उतारते समय युवक की मौत
ब्यूरो /अमर उजाला धर्मपुर/कसौली(सोलन)।
Updated Wed, 12 Aug 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
गढ़खल चामियां मार्ग पर एक निर्माणाधीन भवन का मार्बल ट्रक से उतारते समय एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिरेंद्र सिंह (32) सुपुत्र मदन सिंह निवासी गांव जिगनिह, जिला पश्चिम चंपारण, बिहार कसौली में मजदूरी का काम करता था। बुधवार को वह गढ़खल शक्तिघाट मार्ग पर बैकुंठ रिसोर्ट के नजदीक चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था।
दोपहर बाद एक ट्रक से मार्बल उतारते समय वह अनियंत्रित होकर गिर गया जिससे वह मार्बल के नीचे दब गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि डीएसपी प्रमोद चौहान ने की है।