फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Aarushi and Ujjwal topped the 100 meter race

Solan News: सौ मीटर दौड़ में आरुषि और उज्ज्वल रहे अव्वल

Thu, 31 Aug 2023 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 31 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
सोलन। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च विद्यालय कनाह में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें 100, 200, 400 और रिले रेस, एथलेटिक्स में गोला फेंक, ऊंची कूद, लंबी कूद व रस्साकशी आदि खेलों का आयोजन किया गया। कनिष्ठ वर्ग की लंबी कूद में सुमित, सिद्धार्थ और आयुष राज पहले तीन स्थानों पर रहे। वहीं, वरिष्ठ वर्ग में प्रथम विवेक, द्वितीय हर्षित और तृतीय विनीत रहा। लड़कियों की लंबी कूद में नव्या, पूनिया और आरुषि क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

कनिष्ठ वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान आरुषि, द्वितीय नव्या और तृतीय अंजलि रहीं। जबकि लड़कों के वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रथम उज्जवल, द्वितीय क्षितिज और तृतीय अंश रहे। लड़कियों की वरिष्ठ वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान वैष्णवी, द्वितीय लक्षिता और तृतीय भानुप्रिया ने प्राप्त किया। लड़कों की वरिष्ठ वर्ग की दौड़ में प्रथम स्थान भविष्य, द्वितीय विवेक और तृतीय विनीत ने हासिल किया।
विज्ञापन

स्कूल की मुख्याध्यापिका निर्मला शर्मा ने बच्चों को बताया कि खेलों का जीवन में बहुत ही अधिक महत्व है। खेल हमें शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाते हैं। उन्होंने बच्चों को जीवन में कोई ना कोई एक खेल खेलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल के अध्यापक वर्ग में शीतला, भूदेव, केशव, पवन, रमेश, योगेश, रेनू व शारीरिक शिक्षक विनय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed