साई इंटरनेशनल स्कूल में मातृ दिवस का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। साई इंटरनेशनल स्कूल में मातृ दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करना और बच्चों के जीवन में उनके अमूल्य योगदान को सराहना था। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरे वातावरण में उत्सव की छटा बिखर गई। इस अवसर पर कैलाश बावा और मोनिका भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के सम्मान में मनमोहक नृत्य एवं लघु नाटिकाओं की प्रस्तुतियां दीं, जिसने सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम में मदर एंड चाइल्ड टैलेंट शो और ट्रेडिशनल एवं वेस्टर्न मॉडलिंग राउंड का आयोजन भी किया गया। स्वेता ठाकुर ने रैंप वॉक का विशेष प्रदर्शन प्रस्तुत कर माताओं को प्रोत्साहित किया। माताओं ने भी सोलो एवं समूह नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बेस्ट मदर एंड चाइल्ड का प्रथम पुरस्कार आरती कपिल, द्वितीय पुरस्कार आशा को दिया गया। एसआईएस क्वीन की विजेता ज्योति शर्मा बनीं, जबकि फर्स्ट रनरअप सुलक्षण शर्मा और सैकेंड रनरअप वर्षा ठाकुर बनीं, ब्यूटीफुल आइज का खिताब रेखा ठाकुर को दिया गया, ब्यूटीफुल स्माइल पूनम और टैलेंटेड दीवा सुमन जोशी बनीं। इसी तरह ब्यूटीफुल हेयर डॉ. सरला, ब्यूटीफुल फेस वर्षा ठाकुर को दिया गया। कार्यक्रम की निर्णायक मंडली में नताशा चौहान, वंदना भारद्वाज, आशु अरोड़ा एवं भानूप्रिया शामिल रहीं। विद्यालय के चेयरमैन रमिंदर बावा ने कहा कि मां बच्चे के व्यक्तित्व निर्माण और संस्कारों की पहली गुरु होती है। उन्होंने सभी माताओं को नमन करते हुए उनके योगदान की सराहना की।