फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Aanchal felicitated for securing the first position in the Indian Culture Knowledge Examination.

Solan News: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रथम आने पर आंचल को किया सम्मानित

Mon, 27 Jul 2026 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Aanchal felicitated for securing the first position in the Indian Culture Knowledge Examination.
कल्होग स्कूल में आयोजित बैच अलंकरण और सम्मान समारोह के दौरान स्कूल के हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन
कल्होग स्कूल में बैच अलंकरण और सम्मान समारोह का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्होग में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों के नेतृत्व कौशल और उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। एयरटेल भारती के सौजन्य से आयोजित इस समारोह में ईको क्लब, साइंस क्लब और रोड सेफ्टी क्लब के सदस्यों सहित हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन और क्लास मॉनिटर्स को उनके पदों के बैच प्रदान किए गए। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आठ विद्यार्थियों को निशुल्क स्कूल बैग वितरित किए गए। वहीं, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा आंचल को पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में उत्कृष्ट मार्गदर्शन और शैक्षणिक योगदान के लिए प्रधानाचार्य राधा कश्यप, हिंदी प्रवक्ता गुलशन कटोच, टीजीटी हिंदी सुदर्शन शर्मा और टीजीटी संस्कृत हेमंत शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्य राधा कश्यप ने विद्यार्थियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और कड़ी मेहनत का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व की जिम्मेदारी मिलने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और समाज के प्रति दायित्व की भावना विकसित होती है। अंत में उन्होंने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed