फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   AAg in solan Forest

आग से दहके जंगल, सौ से अधिक हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित

Mon, 02 May 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Mon, 02 May 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन

वन विभाग की तमाम तैयारियों के बीच सोलन के जंगल भीषण आग से दहक रहे हैं। वन मंडल सोलन, नालागढ़ और कुनिहार में सैकड़ों बीघा जंगलों की जमीन में फैली आग बेकाबू हो गई है।

विज्ञापन


हालांकि दमकल विभाग की मुस्तैदी से आग बुझाई भी जा रही है लेकिन आग बार बार फिर भड़क रही है। इससे आसपास के रिहायशी इलाकों को खतरा पैदा हो चुका है। अब तक सोलन के बडोग, परवाणू से लेकर धर्मपुर तक जगह-जगह आग लगने की सूचना है।
विज्ञापन

 
शिमला कालका रेल मार्ग भी आगजनी से कुछ देर के लिए प्रभावित रहा है। वन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान में 100 से अधिक हेक्टेयर वन भूमि में आग फैली है। हालांकि आग की घटना में वन विभाग को कितने का नुकसान हुआ इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन आए दिन सामने आ रहे आग के मामलों से यहां के जंगल और खूबसूरती लगातार कम होती जा रही है। बढ़ रही आगजनी की घटनाओं को देखते हुए सोलन जिला में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल पंप तक पास पहुुंची आग, अफरातफरी
धर्मपुर (सोलन)। सोमवार को धर्मपुर से करीब डेढ़ किलोमीटर पीछे भीषण आग लग गई। सोमवार सुबह करीब 10 बजे धर्मपुर ब्लॉक के कोटी गांव के जंगल में आग लग गई जो धीरे-धीरे धर्मपुर से डेढ़ किलोमीटर पीछे स्थित पेट्रोल पंप तक पहुंच गई। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग परवाणू के जवानों को दी। दमकल विभाग के जवानों ने मौके पर पहुंच कर करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सनावर के जंगल भी दहके
कसौली (सोलन)। सनावर के जंगल में भी आग लगी हुई है। इससे भी वन्य संपदाओं को भारी नुकसान हुआ है। वहीं घनोग पंचायत के सनहोल गांव के जंगलों में आग लगी थी। यहां हर सीजन में जंगलों की आग बेकाबू हो जाती है। छावनी एरिया होने के चलते यहां जवान मुस्तैद हैं। कसौली में कई नामी हस्तियों के घर हैं। दूसरी तरफ कसौली से लेकर धर्मपुर तक कई जगह आग लगी है।

संवेदनशील हैं क्षेत्र
नालागढ़/चायल (सोलन)। भीषण गर्मी के बीच नालागढ़ के जंगल भी दहक रहे हैं। डीएफओ प्रीति भंडारी के मुताबिक अब तक करीब 1000 बीघा जमीन में आग की घटनाएं हो चुकी हैं। एक दर्जन से अधिक क्षेत्र प्रभावित हैं। नालागढ़, बद्दी, पंजैहरा, रामशहर और शीतलपुर क्षेत्र आगजनी के लिए संवेदनशील हैं।
 
चायल में सेना की मदद से बुझाई आग
चायल के जंगलों में भी आग का खतरा बरकरार है। हाल ही में आर्मी स्कूल चायल के पास भी आग पहुंच चुकी थी। सेना की मदद से आग को बुझाया गया। यहां सात दिन से आगजनी की घटनाएं बढ़ चुकी हैं।


सभी विभागों को अलर्ट रहने के आदेश
डीसी राकेश कंवर ने कहा कि आगजनी से निपटने के लिए सभी विभागों को अर्ल्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं। गर्मियों का सीजन शुरू होने से पहले ही अग्निशमन विभाग को अर्ल्ट कर दिया था। लेकिन जंगलों में आगजनी के काफी मामले सामने आ चुके हैं। कहा कि प्रशासन इन घटनाओं पर नजर रख रही है। आपात स्थिति से निपटने के लिए तमाम इंतजाम पुख्ता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed