{"_id":"6ab90bae891c9be6fc0fa712","slug":"a-wound-washing-area-is-being-constructed-at-the-hospital-solan-news-c-176-1-sln1013-180157-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अस्पताल में बनाया जा रहा वाउंड वाशिंग एरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अस्पताल में बनाया जा रहा वाउंड वाशिंग एरिया
Mon, 28 Sep 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
आपातकालीन कक्ष के बाहर कमरे का निर्माण शुरू
करीब दो लाख रुपये होंगे खर्च, जल्द किया जाएगा निर्माण पूरा
लावारिस कुत्तों के कटने के बाद यहां धोएं जाएंगे मरीजों के घाव
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सांप, कुत्ते और बंदर के काटने के मामलों में उपचार से पहले घाव धोने के लिए अलग वाउंड वाशिंग एरिया बनाने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए आपातकालीन वार्ड के बाहर दो नल लगाए गए हैं और स्थान को अलग करने के लिए दीवार का निर्माण किया जा रहा है।
आपातकालीन वार्ड के बाहर एक छोटा कमरा बनाया जाएगा, जहां मरीजों के घाव साबुन और पानी से धोए जाएंगे। इसके बाद ही उनका उपचार किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, जानवरों के काटने के बाद कई मरीज घाव धोए बिना उपचार के लिए पहुंचते हैं। घाव को समय पर साफ करने से संक्रमण और रेबीज का खतरा कम करने में मदद मिलती है।
कमरा तैयार करने के लिए अस्पताल प्रशासन को दो लाख रुपये की राशि मिल चुकी है। पानी का कनेक्शन जोड़ने और निर्माण कार्य पूरा होने के बाद वाउंड वाशिंग एरिया शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि जानवरों के काटने की जगह को अच्छी तरह धोने से संक्रमण का खतरा कम होता है। इसी उद्देश्य से अलग वाउंड वाशिंग एरिया बनाया जा रहा है। अस्पताल पुराना होने के कारण यहां जगह की कमी है, इसलिए इसे आपातकालीन वार्ड के बाहर तैयार किया जा रहा है।