फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A truck and a tempo collided violently in Dattowal.

Solan News: दत्तोवाल में ट्रक और टेंपो की जोरदार टक्कर

Wed, 29 Apr 2026 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
पीर बाबा मंदिर के पास टक्कर के बाद पलटा टेंपो, चालक समेत दो लोग पीजीआई रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला (सोलन)। नालागढ़-स्वारघाट नेशनल हाईवे पर दत्तोवाल स्थित पीर बाबा मंदिर के समीप मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा पेश आया। यहां एक ट्रक और टेंपो के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार सुबह उस समय हुआ जब एक टेंपो और सामने से आ रहे ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकाला। दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों की पहचान सोमी मलिक (टेंपो चालक) पुत्र शरीफ मोहम्मद, निवासी वार्ड नंबर-2 नालागढ़ और अमन पुत्र इंद्र स्वरूप, निवासी उपरला नंगल के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आगामी उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया है।मामले की पुष्टि एएसपी अशोक वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed