फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A sports building will be built in Haripur-Sandoli Panchayat with an expenditure of 35 lakhs

Solan News: हरिपुर-संडोली पंचायत में 35 लाख से तैयार होगा खेल भवन

Sun, 16 Mar 2025 06:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 06:33 PM IST
विज्ञापन
विधायक रामकुमार चौधरी ने रखी आधारशिला,युवाओं को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। हरिपुर-संडोली पंचायत में 35 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान का निर्माण होगा। दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। मैदान के निर्माण होने से खिलाड़ियों को काफी सुविधा मिलेगी। अभी तक मैदान के अभाव में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए उन्होंने खेल मैदान का निर्माण करवाने का लक्ष्य रखा था ताकि युवा पीढ़ी खेलों के माध्यम से प्रदेश और क्षेत्र का नाम रोशन करे। कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं की खेलों में रुचि बढ़ाने और नशे से दूर करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने विभिन्न खेल नीतियां आरंभ की है। प्रदेश सरकार ने अंतरराष्ट्रीय खेलों में व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर पुरस्कार राशि को 5 करोड़ रुपये, रजत पदक के लिए 3 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेता के लिए 2 करोड़ रुपये तक बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर प्रदेश में युवाओं को बड़ी संख्या में खेलों की ओर आकर्षिक करना चाहती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने व खेलों में रुचि बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से विभिन्न स्तरों की प्रतिस्पर्धाओं में खिलाड़ियों को दी जाने वाली डाइट मनी में भी बढ़ोतरी की गई है। युवाओं के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रदेश सरकार यथा संभव प्रयास कर रही है। विधायक ने कहा कि युवाओं को बेहतर खेल सुविधा प्रदान करने के लिए दून विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध आधार पर खेल मैदान व स्टेडियम निर्मित किए जा रहे हैं। इस स्टेडियम के बनने के जहां युवा खेल की ओर आकर्षित होंगे वहीं उनका शारीरिक व मानसिक विकास भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed