{"_id":"6665a41c0c06cf137607d621","slug":"a-society-that-protects-culture-moves-forward-dr-shandil-solan-news-c-176-1-ssml1040-123049-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृति की रक्षा करने वाला समाज आगे बढ़ता है : डॉ. शांडिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृति की रक्षा करने वाला समाज आगे बढ़ता है : डॉ. शांडिल
Sun, 09 Jun 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
सोलन में अभिनय 2024 के समापन समारोह में दीप प्रज्जवलित करते स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल। संवा
फिलफॉट फोरम की 36वीं प्रतियोगिता अभिनय-2024 संपन्न
प्रदेश समेत देश भर से 24 टीमों के 436 कलाकारों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कोठों में फिलफॉट फोरम की ओर से आयोजित 36वीं अखिल भारतीय नृत्य, नाटक और संगीत प्रतियोगिता अभिनय का समापन हो गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने की। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति की रक्षा करने वाला समाज हमेशा आगे बढ़ता है। फिलफॉट फोरम द्वारा संगीत, नृत्य व अभिनय के माध्यम से पूरे भारत को जोड़ने का एक बेहतरीन कार्य किया जा रहा है।
आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश समेत असम, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा की 24 टीमों ने भाग लिया। जिसमें 436 कलाकारों ने अपने राज्य से संबंधित कला का प्रदर्शन किया। इस बार खास बात यह रही कि महाराष्ट्र से स्पेशल बच्चों के समूह ने भी तबला वादन में भाग लिया। इसके अलावा हाबी ग्रुप की ओर से पहाडी़ नाटी भी प्रस्तुत की गई। आयोजित प्रतियोगिता में 18 सामूहिक नृत्य, 67 एकल नृत्य व 46 एकल वाद्य यंत्र एवं गायन तथा 10 नाटकों का मंचन किया गया। इस प्रतियोगिता के तहत अभी तक 622 नाटक करवाए जा चुके हैं। जबकि डांस 692 और सोलाे डांस 2100 हो चुके हैं। इस मौके पर उपमंडलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन, फिलफॉट फोरम के अध्यक्ष विपुल गोयल, प्रधान विजय पुरी, वरिष्ठ उप प्रधान सुनीता शर्मा, निदेशक मनोज गुप्ता, महासचिव राजीव उप्पल सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न राज्यों से आए कलाकार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।