{"_id":"6994b285ea9b1811b10a1d55","slug":"a-six-year-old-girl-returning-from-a-feast-was-hit-by-a-car-and-died-solan-news-c-176-1-ssml1044-163448-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: भंडारा खाकर लौट रही छह साल की बच्ची को कार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: भंडारा खाकर लौट रही छह साल की बच्ची को कार ने मारी टक्कर, मौत
Tue, 17 Feb 2026 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)।
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
सोबन माजरा में हुआ हादसा, कार चालक मौके से हुआ फरार
मामला दर्ज, पुलिस ने पोस्टमार्टम का बाद शव परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। पंजेहरा के सोबन माजरा स्थित शिव मंदिर में भंडारा खाने गई छह साल की बच्ची अनन्या की सड़क हादसे में मौत हो गई। अनन्या पुत्री संजीव कुमार निवासी बरेली, तहसील आंवला, गांव रामपुरा भुड्ड (यूपी) की रहने वाली थी और अपने माता-पिता के साथ सोबन माजरा में किराये के मकान में रह रही थी। जानकारी के अनुसार भंडारा का प्रसाद खाने के बाद अनन्या अपने साथ आए छोटे बच्चों के साथ लौट रही थी, तभी अचानक एक कार की चपेट में आ गई। टक्कर लगने के बाद बच्ची के नाक और मुंह से खून निकलने लगा और वह बेहोश हो गई। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर अनन्या के मामा मौके पर पहुंचे और उसे निजी अस्पताल पंजेहरा ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बच्ची का शव नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।