फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A play was staged on the relationship between nature and humans.

Solan News: प्रकृति और मानव के संबंधों पर किया नाटक का मंचन

Sun, 15 Feb 2026 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
A play was staged on the relationship between nature and humans.
धर्मपुर में मानव क्षया दानव नाटक का मंचन करते बच्चे। संवाद - फोटो : नसियाजी मंदिर में आयोजित लाडू महोत्सव में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत: मंदिर कमेटी
अभिव्यक्ति संस्था ने बच्चों के लिए किया रंगमंच कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। अभिव्यक्ति संस्था की ओर से धर्मपुर उपमंडल के रौड़ी गांव स्थित ब्लिस सभागार में बच्चों के लिए रंगमंच कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इससे जहां बच्चों को अभिनय की बारीकियां सीखने का अवसर मिला, वहीं वे मोबाइल से भी दूर रहे। संस्था की सचिव अमला राय ने बताया कि कार्यशाला के दौरान बच्चों ने मानव और दानव शीर्षक से एक नाटक का मंचन किया। यह नाटक प्रकृति और मानव के संबंधों पर आधारित था। इसमें आदिवासी जीवन की संवेदनशील सोच को दर्शाया गया, जिसमें जंगल, नदी, पर्वत और पशु केवल संसाधन नहीं, बल्कि जीवंत सहचर और पूजनीय तत्व माने जाते थे। आदिवासी समाज प्रकृति के संकेतों को समझकर आवश्यकतानुसार ही संसाधनों का उपयोग करता था। इसके विपरीत नाटक में आधुनिक मानव की उपभोक्तावादी प्रवृत्ति पर सवाल उठाए गए। इसमें दिखाया गया कि किस प्रकार लोभ के कारण जंगलों की अंधाधुंध कटाई, नदियों का प्रदूषण और पर्यावरण संतुलन का विघटन हो रहा है, जो मानव को दानव की ओर ले जा रहा है। नाटक के माध्यम से संदेश दिया गया कि यदि यह प्रवृत्ति नहीं रुकी तो प्रकृति का असंतुलन मानव अस्तित्व के लिए गंभीर संकट बन सकता है। कार्यशाला की विशेषता यह रही कि नाटक के सभी सेट, वेशभूषा और प्रॉप्स बच्चों ने स्वयं तैयार किए। किसी भी सामग्री को बाहर से तैयार नहीं कराया गया। इससे बच्चों की कल्पनाशक्ति, सृजनात्मकता और टीम वर्क की भावना को बढ़ावा मिला। नाटक का निर्देशन अमला राय व सहायक निर्देशन कुमार शानू ने किया। इसमें याक्षी, कनिका प्रकृति बनीं, पंकज शर्मा मुखिया, विनीत गार्ड, धृति शर्मा ने सोनवती, प्रीति शर्मा ने कलावती का पात्र निभाया। इसके अलावा ध्वनि: भावना, निहारिका, सौरभ, मंच सज्जा: विनीत धीमान, प्रीति शर्मा, वस्त्र विन्यास धृति शर्मा, याक्षी, प्रॉप्स पंकज, याक्षी, विनीत, संगीत सुनील सिन्हा आदि ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed