फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A new tubewell will be installed in Kharuni village at a cost of Rs 40 lakh.

Solan News: खरुणी गांव में 40 लाख रुपये से लगाया जाएगा नया ट्यूबवेल

Wed, 04 Mar 2026 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
A new tubewell will be installed in Kharuni village at a cost of Rs 40 lakh.
मानपुरा में दून के विधायक राम कुमार चौधरी सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं स
विधायक राम कुमार चौधरी ने मानपुरा पंचायत के खरुणी में सुनी जन समस्याएं
विज्ञापन

शिवालिक स्कूल से मोक्षधाम तक संपर्क मार्ग को दिए 20 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि जन समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत दून की मानपुरा पंचायत के खरुणी गांव में जन समस्याओं सुनने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने खरुणी गांव में सिंचाई समस्या पर संज्ञान लेते हुए लगभग 40 लाख रुपये की लागत से नया ट्यूबवेल स्थापित करवाने का आश्वासन दिया, ताकि किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने शिवालिक स्कूल से मोक्षधाम तक संपर्क मार्ग को 20 लाख रुपये की लागत से बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण के माध्यम से निर्मित करवाने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त गांव में सीवरेज व्यवस्था, पाइप लाइन बिछाने और गलियों को पक्का करने के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 5 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। राम कुमार ने खरुणी गांव में स्नानागार निर्माण, प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ीकरण एवं सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य को सीएसआर के माध्यम से करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गांव में लगभग 65 लाख रुपये के विकासात्मक कार्य जल्द ही शुरू किए जाएंगे। इस अवसर पर जलशक्ति विभाग बद्दी के अधिशासी अभियंता राहुल अब्रोल, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण के एसडीओ दिग्विजय सिंह, खरुणी के पूर्व उप प्रधान लखविंदर सिंह, ज्ञानचंद ठाकुर, गुरमेल सैनी, समाज सेवी चन्नी, प्रिंस, मक्खन सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed