फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A minor girl committed suicide by hanging herself in Jhadmajri

Solan News: झाड़माजरी में नाबालिग युवती ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 17 Mar 2025 05:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 05:26 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। झाड़माजरी के हिल व्यू में काम करने वाली एक नाबालिग युवती ने निर्माणाधीन फ्लैट में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस जानकारी के अनुसार नाबालिग यूपी की रहने वाली थी, जो अपने परिजनों के साथ झाड़माजरी क्षेत्र में किराये के मकान में रहती थी। नाबालिग हिल व्यू में एक परिवार के बच्चों की रखवाली करती थी। सोमवार को दोनों मां बेटी काम पर जाने के लिए कमरे से निकली। मां अपने काम पर लग गई और बेटी अपने फ्लैट की ओर चली गई। लेकिन बेटी अपने काम पर न जाने की बजाय साथ लगते एक निर्माणाधीन फ्लैट में चली गई और वहां पर पंखे की कुंडी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही बरोटीवाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। युवती के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिली है। युवती की मां ने किसी पर कोई शक भी नहीं जताया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed