फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A memorandum of demands was submitted to Nadda regarding the merger of six cantonments of the state into municipal bodies.

Solan News: प्रदेश की छह छावनियों के नगर निकायों में विलय को लेकर नड्डा को सौंपा मांग पत्र

Sun, 22 Feb 2026 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मपुर/कसौली(सोलन)। कसौली छावनी के मनोनित सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता राज कुमार सिंगला ने शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को प्रदेश की छह छावनियों को जल्द स्थानीय नगर निकायों में विलय करने को लेकर मांग पत्र सौंपा। इसके माध्यम से केंद्रीय मंत्री को इन छावनियों की समस्याओं के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि छावनियों में रहने वाले हजारों लोगों को प्रदेश सरकार की ओर से कोई भी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। वह न तो घर बना पा रहे और न ही किसी अन्य कार्य की अनुमति मिल रही है। इन छावनियों के नगर निकायों में विलय से होने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा नड्डा को कसौली छावनी में पीने के पानी की समस्या से भी अवगत करवाया गया। इस दौरान शिमला लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने भी इस मांग पत्र का समर्थन किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा नेता को दिल्ली आकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर इन समस्याओं को रखने के लिए कहा। इस मौके पर नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष रत्नपाल, अर्की के पूर्व विधायक गोविंद शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा डेजी ठाकुर, रश्मिधर सूद व अन्य नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed