{"_id":"69fa38411c2b466fa10b4fc5","slug":"a-mans-house-burnt-down-due-to-a-short-circuit-in-lodhi-majra-solan-news-c-176-1-ssml1044-168742-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: लोधीमाजरा में शाॅर्ट सर्किट से एक व्यक्ति का मकान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: लोधीमाजरा में शाॅर्ट सर्किट से एक व्यक्ति का मकान जला
विज्ञापन
नकदी, गहने व अन्य भी सामान जले, आग से लाखों का नुकसान
दमकल विभाग की टीम ने दो घंटे में आग पर काबू पाया
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के लोधीमाजरा में एक व्यक्ति के घर में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो गया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। लोधीमाजरा के प्यारे लाल के मकान में सोमवार रात को आग लगी। जिस समय आग लगी प्यारे लाल अपने परिवार के साथ घर से बाहर था। जब वह करीब 10:30 बजे घर पर पहुंचा तो उसके घर से धुआं निकल रहा था। उसने पहले अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बुझाने की बजाए और तेज हो गई। पंचायत के पूर्व प्रधान कश्मीरी लाल ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम देर रात 11:40 बजे पर पहुंची। आग से मकान में रखी नकदी, जेवर व अन्य सामान जल कर राख हो गया। प्यारे लाल के अनुसार आग से करीब 7 लाख का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग की टीम ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। गांव के लोगों ने भी आग बुझाने के लिए दमकल विभाग का साथ दिया।
फायर आफिसर हेमराज ने बताया कि आग से लाखों का नुकसान हुआ है। कपड़े, खाने पीने का सामान, नकदी व जेवर जलकर राख हो गए। विभाग की टीम ने साथ लगते मकानों को जलने से बताया। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही मानपुरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है।