फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A huge crowd of devotees gathered at the Shiva Tandava Cave on Jyeshtha Monday.

Solan News: शिव तांडव गुफा में ज्येष्ठ सोमवार पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Mon, 20 Apr 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने जलाभिषेक कर लिया भगवान शिव का आशीर्वाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कुनिहार(सोलन)। प्राचीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में जेष्ठ सोमवार को सुबह 4:00 बजे से ही श्रद्धालुओं का गुफा परिसर में पहुंचना शुरू हो गया और दिनभर दर्शन के लिए भीड़ उमड़ती रही। गुफा में विराजमान प्राकृतिक शिवलिंग पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। भक्तों ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और भांग अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। लंबी कतारों में खड़े होकर श्रद्धालुओं ने धैर्यपूर्वक दर्शन किए। गुफा विकास समिति एवं शंभू परिवार के सौजन्य से आयोजित दो दिवसीय अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का हवन और पूजा-अर्चना के साथ समापन हुआ। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद विशेष पूजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सुचारु व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गईं। इस अवसर पर गुफा विकास समिति के अध्यक्ष राम रतन तंवर, उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर, मीडिया प्रभारी मनु भारद्वाज, सचिव जोगिंद्र कंवर, पंडित हेमंत शर्मा सहित समिति एवं शंभू परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed