{"_id":"6a5cc1ec36aa714d75094a33","slug":"a-family-selling-drugs-will-be-boycotted-in-the-panchayat-solan-news-c-176-1-ssml1044-174307-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पंचायत में नशा बेचने वाले परिवार का किया जाएगा बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पंचायत में नशा बेचने वाले परिवार का किया जाएगा बहिष्कार
Sun, 19 Jul 2026 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ के ढांग ऊपरली पंचायत की ग्राम सभा में विधायक लोगों को संबोधित करते हुए- संवाद।
-ग्राउंड रिपोर्ट-
नशा लाने वालों को पुलिस को सौंपेंगी पंचायत
नई बनी ढांग ऊपरली पंचायत में हुई पहली ग्राम सभा
चिकनी खड्ड के साथ चैनेलाइजेशन करवाने की भी उठाई गई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ की नई बनी पंचायत ढांग ऊपरली की पहली ग्राम सभा में पंचायत में नशा बेचने वालों का बहिष्कार करने का फैसला लिया गया। बैठक में फैसला लिया गया कि अगर कोई व्यक्ति पंचायत ने नशा का कारोबार करेगा तो उसके साथ पंचायत के लोग उसके साथ कोई संबंध नहीं रखेंगे और उसे पुलिस के हवाले कराया जाएगा। इस मौके पर पंचायत के सभी लोगों को नशे की शपथ दिलाई गई।
पंचायत के प्रधान सरदार हरप्रीत सैणी के अध्यक्षता में ग्राम सभा की बैठक हुई। बैठक में नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा विशेष रूप से उपस्थित हुए। 11:00 बजे यह बैठक शुरू हुई और दोपहर बाद 3:30 बजे समाप्त हुई। पंचायत प्रधान हरप्रीत सैणी ने सामुदायिक भवन बनाने की विधायक के समक्ष मांग रखी। सरदार कुलवंत सिंह ने कहा कि इस ढांग ऊपरली में दो दर्जन से अधिक किसानों की भूमि चिकनी खड्ड से नष्ट हुई है। यहां पर खड्ड के साथ चैनेलाइजेशन करने की जरूरत है।
जसवंत सिंह ने हरिजन बस्ती में कम वोल्टेज की समस्या उठाई। प्राथमिक पाठशाला कंगनवाल की मुख्य शिक्षिका सीमा ने स्कूल तक जाने वाले रास्ते को पक्का करने और स्कूल भवन के साथ डंगा लगाने की मांग की है। निर्मला देवी ढांग ऊपरली में लोकमित्र खोलना चाहती है। जिसके लिए उन्हें एनओसी दे दी है। महेंद्र सिंह के घर से लेकर सरकारी कूहल तक रास्ता पक्का करने की नरेंद्र सिंह ने मांग उठाई।
विज्ञापन
पंचायत के सचिव कपिल देव ने बताया कि ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रतीक्षा सूची पर चर्चा की। विधायक हरदीप बावा ने कहा कि पंचायत के लिए दस बिस्वा जमीन करने के लिए बीडीओ को आदेश जारी कर दिए। एक करोड़ 14 लाख रुपये में पंचायत भवन का निर्माण कार्य होगा। जिसके लिए बजट का प्रावधान कर दिया गया है। पंचायत के साथ चिकनी खड्ड से हो रहे भूमि कटाव के लिए चैनेलाइजेशन का कार्य किया जाएगा। पंचायत की भौर गटी सिंचाई योजना के लिए 9.50 लाख रुपये में बिजली की लाइन तैयार कर दी गई है। अब जल शक्ति विभाग जल्द ही इसे चालू कर देगा। पंचायत की पानी की टंकी को जल्द चालू कर दिया जाएगा।
बैठक में उपप्रधान जसवीर सिंह, वार्ड पंच परमजीत सिंह, सुरजीत कौर, मीनाक्षी देवी, बीडीसी राम कौर, साध राम, रामगोपाल, परमजीत सिंह, इंदरजीत सिंह, जगदीश सिंह, सुरमुख सिंह, रामलोक सिंह, जसवंत सिंह, मंजीत सिंह, जोगा सिंह, मान सिंह, जगतार सिंह, बलविंदर सिंह, बलबीर सिंह, त्रिलोचन सिंह, विजय सिंह, सतनाम सिंह, हिम्मत सिंह, भूपिंदर सिंह, रामदास सिंह, नाथ सिंह, जसविंदर सिंह, राम सिंह, सिमरन कौर व सतबीर सिंह ने भाग लिया।
पंचायत के प्रधान, उपप्रधान व सभी वार्ड पंचों ने अपना पहला वेतन अस्थायी रूप से धर्मशाला में अस्थायी रूप से पंचायत घर बनाने के लिए दान कर दिया है।