फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A deaf and mute father and his seven-year-old son, travelling from Baddi to UP, have gone missing; police are searching for them.

Solan News: बद्दी से यूपी जा रहा मूक बधिर पिता और सात साल का बेटा लापता, पुलिस तलाश में जुटी

Sat, 25 Oct 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
किश्नपुरा में काम करता था चूड़ामन, बेटा भी साथ में रहता था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से एक हृदय विदारक मामला सामने आया है, जहां यूपी के बुलंदशहर निवासी एक मूक-बधिर व्यक्ति अपने सात वर्षीय बेटे के साथ रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है। दोनों 20 अक्तूबर को किशनपुरा से अपने गांव के लिए निकले थे, लेकिन अभी तक अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचे हैं। किशनपुरा निवासी सुखवीर सिंह ने इस संबंध में मानपुरा थाने में पिता-पुत्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई शिकायत में सुखवीर सिंह ने बताया कि बुलंदशहर का रहने वाला चूड़ामन पिछले 20 साल से उनके पास रहता है और उनका ट्रैक्टर चलाता है। चूड़ामन मूक-बधिर है। सुखवीर ने बताया कि 20 अक्तूबर को चूड़ामन अपने सात साल के बेटे भगवानदास के साथ अपने पैतृक गांव यूपी के बुलंदशहर के लिए रवाना हुआ था। हालांकि, काफी दिन बीत जाने के बाद भी वे घर नहीं पहुंचे हैं। सुखवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्हें चूड़ामन के चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के आसपास होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे स्वयं भी वहां गए, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बताया कि पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उन्होंने जानकारी दी कि पिता-पुत्र को खोजने के लिए पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर दी गई है और आवश्यक स्थानों पर रवाना कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed