{"_id":"6a563969a9c17f934e05c4b5","slug":"a-broken-chamber-in-buranwala-has-been-a-source-of-trouble-for-two-wheeler-riders-for-the-past-two-months-solan-news-c-176-1-ssml1044-173921-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दो माह से बुरांवाला में टूटा चैंबर दोपहिया वाहन चालकों के लिए बना परेशानी का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दो माह से बुरांवाला में टूटा चैंबर दोपहिया वाहन चालकों के लिए बना परेशानी का कारण
विज्ञापन
बद्दी- बरोटीवाला मार्ग पर बुरांवाला के समीप सड़क के बीच में टूटा चैंबर- संवाद।
-ग्राउंड रिपोर्ट-
आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे वाहन चालक, बचाव के लिए स्थानीय लोगों ने चैंबर के साथ रखे पेवर ब्लाॅक
चैंबर को ठीक करने के लिए कोई भी विभाग नहीं आ रहे आगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। धर्मपुर गांव से बरोटीवाला तक सड़क को हाल ही में वर्ल्ड बैंक ने पूरा कराया है, लेकिन पिछले दो माह से बुरांवाला के समीप सड़क में एक चैंबर टूटा हुआ है। यह दोपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।
बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर बुरांवाला के समीप बीच सड़क में चैंबर टूटा है। बताया जा रहा है एक ट्रक के टायर के नीचे आने से यह चैंबर टूट गया था। उसके बाद यहां पर गहरा गड्ढा पड़ा हुआ है। यहां लगा तक दोपहिया वाहन गिर रहे थे जिस पर स्थानीय युवाओं ने गड्ढे के साथ पेवर ब्लॉक लगा दिए हैं जिससे अब वाहन चालकों को यहां पर गड्ढा होने का पहले ही अहसास हो जाता है और बाइक धीरे करके यहां से निकालते हैं। इसी स्थान पर एक धर्मकांटा है। जहां पर वजन कराने के लिए ट्रक मुड़ते हैं, लेकिन ठीक सामने गड्ढा होने से उन्हें भी ट्रक मोड़ने में परेशानी होती है।
सड़क निर्माण करने वाली कंपनी के प्रोजेक्ट प्रभारी प्रकाश ने बताया कि जो काम उन्होंने किया है, उसे ठीक करने के लिए वह तैयार हैं। यह किसी अन्य विभाग की योजना का चैंबर है और इसे ठीक करने का कार्य संबंधित विभाग का है। उनका एक साल की मेंटेनेंस की जिम्मेदारी तो है, लेकिन वे उसी को ठीक करेंगे जिसे उन्होंने बनाया है।
विज्ञापन
उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनीष कुमार ने कहा कि यह मार्ग दो साल के लिए वर्ल्ड बैंक के अधीन है। अब वही इसकी रिपेयर का भी कार्य करेंगे। विभाग इसमें कुछ नहीं कर सकता। दूसरी ओर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त अंकुर ठाकुर ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में नहीं आया है। अभी यह मार्ग उनके अधीन नहीं आया है। लेकिन उसके बावजूद भी लोगों की समस्या को देखते हुए इस चैंबर को ठीक करा दिया जाएगा।
-- -- -- -- -
धर्म कांटा के आगे दो माह से यह गड्ढा पड़ा हुआ है। वर्ल्ड बैंक ने इस रोड की रिपेयर की। उसके कुछ ही दिन के बाद ट्रक के टायर के नीचे आने से यह चैंबर टूट गया था। उसके बाद से यह दिक्कत आ रही है। यहां पर लगातार वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। करोड़ों रुपये लगाने के बाद भी लोगों को यातायात सुविधा नहीं मिल रही है।
-कृष्ण कौशल, संचालक धर्मकांटा
-
28 करोड़ में यह मार्ग बना है लेकिन चैंबर ठीक करने के लिए वर्ल्ड बैंक तैयार नहीं हो रहा। जिसके दोपहिया वाहन चालक इसके चपेट में आ रहे हैं। अक्सर यहां पर दुर्घटनाएं हो रही है। कई लोगों को चोटें आ चुकी है, बावजूद इसके कोई भी विभाग जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं हो रहा।
-पंकज कुमार, स्थानीय निवासी