{"_id":"133-56934","slug":"Solan-56934-133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के आदेश पर पुलिस ने किया मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के आदेश पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
Solan
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निर्देश पर नालागढ़ पुलिस ने गनसोत में मुख्य पाइप लाइन को नुकसान पहुंचाने पर मामला दर्ज किया गया है।
13 अक्तूबर को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ऊना जाते समय कुछ समय के लिए नालागढ़ रूके थे। इस दौरान रिडियाली पंचायत का उपप्रधान प्रेम चंद ने मुख्यमंत्री को बताया कि कुछ लोगों ने धनसोत गांव को जाने वाली मुख्य पाइप लाइन को नुकसान पहुंचाया है। इससे लोगों को पेयजल किल्लत हो रही है। आईपीएच विभाग ने अपने स्तर पर इस मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक पाइप लाइन ठीक नहीं हुई है।
मुख्यमंत्री ने डीएसपी खजाना राम को मौके पर ही पाइप तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने को कहा था। पुलिस टीम व आईपीएच विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से संबंधित गांव का दौरा किया, लेकिन वहां पर पाइप लाईन टूटी हुई थी। डीएसपी ने बताया कि आईपीएच विभाग ने पाईप तोड़ने वालों से अपने स्तर पर ठीक करने का फैसला किया हुआ था, लेकिन फैसले के तहत इन लोगों ने अभी तक पाईप ठीक नहीं किया जिस पर पुलिस ने 430 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
--
बाईक सवार घायल, पीजीआई रेफर
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-भरत गढ़ मार्ग पर ढाणा गांव के पास एक बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बेहोशी की हालत में उसे नालागढ़ चिकित्सालय लाया गय। हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बिलासपुर के घुमारवीं निवासी राजीव ठाकुर ने पुलिस को बताया कि कामगार सोनू बाइक पर ढाणा गांव की ओर आ रहा था कि गांव से कुछ दूर पर पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे उसके सिर व शरीर में चोटें आई है। उसे पहले नालागढ़ चिकित्सालय में भर्ती किया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।