{"_id":"133-32464","slug":"Solan-32464-133","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर लेकर फंसा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर लेकर फंसा युवक
Solan
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
घर लेकर फंसा युवक
परवाणू (सोलन)। इलाके में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बैंक से ऋण लेकर खरीदा फ्लैट यह कहकर बेच डाला कि कोई भी लोन वगैरह नहीं है। ऐसे में फ्लैट खरीदने वाले के होश तब फाख्ता हुए जब पता चला कि फ्लैट लेने के लिए भारी भरकम ऋण लिया गया है। प्रभावित कालका निवासी ने इसकी सूचना थाना धर्मपुर में दी। पुलिस ने 420 का मुकदमा दायर कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुनील कुमार पुत्र सागर चंद निवासी फ्लैट नंबर 502 टयूलीप ब्लक एनकलेब जिला पंचकूला हरियाणा फ्लैट की तलाश में था। इस दौरान निपिन अग्रवाल उसके संपर्क में आया। आरोप है कि उसने निपिन अग्रवाल से फ्लैट खरीदा, तो उसे यह बतलाया गया कि फ्लैट पर कोई ऋण नहीं है, लेकिन पंजाब नेशनल बैंक की शाखा कालका से पता चला कि फ्लैट पर आरोपी द्वारा ऋण लिया गया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के बाद 420 के तहत मुकदमा कायम किया गया है। पुलिस अधीक्षक सोलन पीके ठाकुर ने कहा कि मुकदमा दायर कर जांच की जा रही है।