{"_id":"133-32459","slug":"Solan-32459-133","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्वती समूह प्रतियोगिता में फर्स्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्वती समूह प्रतियोगिता में फर्स्ट
Solan
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्वती समूह प्रतियोगिता में फर्स्ट
अर्की (सोलन)। मधुमेह का समय पर उपचार न होना मरीज के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। प्रारंभिक लक्षणों का पता चलते ही मुधमेह का इलाज लेने से मरीज को राहत मिल सकती है। इसके लिए समय पर मधुमेह की जांच करवाना जरूरी है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत डा. सुनील ने नवगांव स्कूल में आयोजित एक दिवसीय मधुमेह दिवस के अवसर पर स्कूली छात्रों को दी गई ।
उन्होंने कहा कि खानपान तथा दैनिक चर्या का मुधमेह के साथ सीधा संबंध है। जो व्यक्ति मधुमेह से पीड़ित है उसे चाहिए कि वह अपनी जांच समय-समय पर अवश्य करवाएं। इससे पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्कूल स्तर पर आयोजित प्रश्नोत्तरी में पार्वती समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रेखा शर्मा ने मधुमेह दिवस की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शालू गौतम तथा चुन्नीलाल समूह ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान अर्जित किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डा. सुनील की अगुवाई में डा. सुरेंद्र सिंह ने स्कूली छात्रों को शुगर रोग के लक्षणों प्रभावों एवं बचाव की जानकारी दी। उन्होंने विजेता समूहों को पुरस्कार भी वितरित किए। इस अवसर पर विद्यालय मुख्य अध्यापक रविंद्र प्रकाश, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक शीला ठाकुर, रविंद्र गौैत्तम, श्याम लाल, रमेश गौत्तम तथा मंजू शर्मा आदि मौजूद रहे।