फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अंकों की अनिवार्यता ने बढ़ाई पढ़ाई में रुचि

अंकों की अनिवार्यता ने बढ़ाई पढ़ाई में रुचि

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Solan
Solan Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अंकों की अनिवार्यता ने बढ़ाई पढ़ाई में रुचि
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। स्थानीय महाविद्यालय में आजकल विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में मशगूल हैं, जिससे हाउस टेस्टों में वह अच्छे अंक प्राप्त कर फाइनल परीक्षा के लिए अपनी जगह पक्की कर सकें। विश्वविद्यालय के नियम के अनुसार फाइनल परीक्षा में बैठने के लिए हाउस टेस्ट में 25 फीसदी अंक लेने के साथ-साथ 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य होनी चाहिए, तभी विद्यार्थी फाइनल परीक्षा दे सकेंगे। हाउस टेस्ट 30 नवंबर को समाप्त होने हैं।
जानकारी के अनुसार नालागढ़ महाविद्यालय में इस वर्ष 1550 विद्यार्थी अध्ययनरत है और इन दिनों छात्रों के हाउस टेस्ट शुरू हो गए हैं। प्रदेश विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशानुसार विद्यार्थियों को हाउस टेस्ट में 25 फीसदी अंक और कक्षाओं में 75 फीसदी उपस्थिति की शर्त को पूरा करना लाजमी है, तभी विद्यार्थी फाइनल परीक्षा के लिए पात्र माना जाता है। हालांकि बीते वर्ष करीब 50 विद्यार्थी इन शर्तों को पूरा नहीं कर सके थे और फाइनल परीक्षा में बैठने से महरूम हो गए थे। इस बार विद्यार्थी पहले से ही सचेत हो गए हैं और परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे हुए हैं। छात्र नरेंद्र सिंह, आरती, नसीम, मदन लाल, आंचल, रीता, रजनी, निधि और पवन कुमार आदि के अनुसार वह इस बार हाउस टेस्ट के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जिससे 25 फीसदी अंक लेने की अनिवार्यता में वह सफल हो सके।
विज्ञापन

इस संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्य डा. दीपक ठाकुर के अनुसार आजकल महाविद्यालय में हाउस टेस्ट चले हुए हैं, जो कि 30 नवंबर तक चलेंगे। एचपीयू के आदेशानुसार हाउस टेस्ट में 25 फीसदी अंक और 75 फीसदी उपस्थिति दर्ज होने की शर्त पूरी होने पर ही विद्यार्थी फाइनल परीक्षा दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed