{"_id":"24967","slug":"Solan-24967-133","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकुल और सुररीत बेस्ट प्लेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकुल और सुररीत बेस्ट प्लेयर
Solan
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुबाथू (सोलन)। पाइनग्रोव में खेली जा रही आल इंडिया मेजर जगपाल बास्केटबाल प्रतियोगिता के अंतिम दिन, फाइनल मैच में मेजबान स्कूल पाइनग्रोव की लड़कियों ने पिछले वर्ष की विजेता वेल्हम स्कूल, देहरादून को 16-9 से पछाड़कर जीत हासिल की। पाइनग्रोव की लड़कियों ने शुरूआत से ही मैच में अपना दबदबा कायम रखा और वेल्हम स्कूल के जवाबी हमलों को नाकाम किया। सुररीत कौर ने आठ तथा याचिका ने छह अंक बटौर कर अपनी टीम को जीत दिलाई।
स्कूल के पीआरओ देवेंद्र वर्मा ने बताया कि लड़कों के फाइनल में पाइनग्रोव स्कूल ने विवेक हाई स्कूल चंडीगढ़ की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए 33-13 से जीत दर्ज की तथा ट्राफी पर कब्जा किया। पाइनग्रोव के लिए एक बार फिर दीपक जिंदल ने प्रशंसनीय खेल दिखाते हुए दर्शकों की वाहवाही लूटी और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मेजबान स्कूल के खिलाड़ियों ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए सभी ईनाम अपने नाम किए। जहां सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मुकुल यादव और सुररीत कौर को मिला, वहीं सर्वश्रेष्ठ स्कोरर का ईनाम दीपक जिंदल और याचिका गर्ग ने अपने नाम किया। समापन समारोह की अध्यक्षता 14 जीटीसी सुबाथू के कमांडेट, ब्रिगेडियर एजी कुंडालकर ने की। इस दौरान छात्रों में बास्केटबाल के प्रति उत्साह देखकर काफी प्रसन्न हुए। उन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटते हुए विजेताओं को बधाई दी।
इस अवसर पर स्कूल के निदेशक कैप्टन एजे सिंह, समीक्षा सिंह, संजय चौहान, किरण अत्री, संजय सिंघा, विवेक शर्मा, अनुपमा वर्मा, राज लाल शर्मा, पंकज शर्मा, रमा सहगल, गुरप्रीत सिंह, विभा भट्ट, अजेश राणा, राजेश शर्मा, दिगंबर भट्ट, रविंद्र शर्मा, चंदना भट्टाचार्य आदि ने भी मैच का लुत्फ उठाया।