{"_id":"5c6e9006bdec22073e1b62ab","slug":"91550749702-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के सम्मान में नालागढ़ में बनेगा शहीदी स्मारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के सम्मान में नालागढ़ में बनेगा शहीदी स्मारक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीदों के सम्मान में नालागढ़ में बनेगा शहीदी स्मारक
हेरिटेज सोसायटी की हुई बैठक में निर्णय, पार्क स्टेडियम में लगेंगी शहीदों की प्रतिमाएं
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। शहीदों की शहादत पर श्रद्धांजलि देते हुए नालागढ़ हेरिटेज सोसायटी पार्क स्टेडियम में शहीदी स्मारक का निर्माण करेगी। यहां शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी जो सोसायटी की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि होगी। नालागढ़ हेरिटेज सोसायटी की एसडीएम कार्यालय में आयोजित बैठक में शहीदी स्मारक बनाने का फैसला लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता सोसायटी के अध्यक्ष और एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने की। इसमें सोसायटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। नालागढ़ हेरिटेज सोसायटी ने बैठक में हरी झंडी दे दी है। इसमें निर्णय लिया गया कि शहीदों की शहादत को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए शहीद स्मारक का निर्माण होगा जिसमें शहीदों की प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। इससे पहले सोसायटी ने पुराने छात्र स्कूल के पार्क स्टेडियम का जीर्णोद्धार कर इसे सुसज्जित ढंग से बनाया। 30 बीघा भूमि पर बने पार्क स्टेडियम में ओपन एयर थियेटर, हेरिटेज बिल्डिंग सहित पार्क का प्रावधान किया गया है और म्यूजियम व लाइब्रेरी की सुविधा भी दी गई। एजूकेशनल सोसायटी के तत्वावधान में निशुल्क कोचिंग का प्रावधान है। परिसर में मूर्तियां स्थापित की गई हैं। साथ लगते ऐतिहासिक तालाब का भी जीर्णोद्धार कर यहां बोटिंग की सुविधा मुहैया करवाई गई है। वहीं लोग संगीतमयी धुनें सुनते हुए कैफेटेरिया का भी लाभ उठा रहे हैं। नालागढ़ हैरिटेज सोसायटी अब पार्क स्टेडियम में शहीदी स्मारक का निर्माण करने जा रही है।
जल्द होगा शहीदी स्मारक का निर्माण
हेरिटेज सोसायटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि पार्क स्टेडियम में जल्द ही शहीदी स्मारक का निर्माण कर यहां शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि नालागढ़ हेरिटेज सोसायटी की शहीदों के लिए यह एक श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि बैठक में प्रस्ताव पारित कर लिया गया है। जल्द ही इसका कार्य आरंभ किया जाएगा।