{"_id":"5bd99ad5bdec22694900754a","slug":"91540987605-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों की रन फॉर यूनिटी में जिला कोचिंग केंद्र की मीनाक्षी प्रथम़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कियों की रन फॉर यूनिटी में जिला कोचिंग केंद्र की मीनाक्षी प्रथम़
Updated Wed, 31 Oct 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन। देश के प्रथम गृह मंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 143वीं जयंती पर जिला भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके तहत सोलन में रन फॉर यूनिटी, चित्रकला एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिता के मेधावियों को सम्मानित भी किया। इससे पूर्व मुख्यातिथि ने ठोडो मैदान से रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ‘रन फॉर यूनिटी’ में सोलन के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 4000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सहकारिता मंत्री ने सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलवाई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल वास्तविक अर्थों में एक भारत के शिल्पी थे। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष ने देश की 550 से अधिक रियासतों का भारत में विलय किया।
रन फॉर यूनिटी में लड़कियों के वर्ग में जिला कोचिंग केंद्र की मीनाक्षी प्रथम, मीना द्वितीय तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन की काजल तृतीय स्थान पर रही। लड़कों के वर्ग में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन के विकास ठाकुर पहले, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन के विशाल दूसरे तथा पवन तीसरे स्थान पर रहे। नारा लेखन प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन के अंकित शर्मा पहले, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल की नव्या शर्मा दूसरे और बीआर नैंटा को तीसरा पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
इसी विद्यालय की वंशिका शर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। नारा लेखन प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में एमआरए डीएवी स्कूल सोलन की हिमिका प्रथम, राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन की समीक्षा आर्या द्वितीय, राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन के अतुल राज संधु तृतीय स्थान पर रहे। राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन की दीपिका को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल की वंशिका शर्मा पहले, राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन के अमन वर्मा दूसरे, राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन की कनिका तीसरे स्थान पर रही। राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन के अमन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसी प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के समर सिंह प्रथम, राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन के वैभव द्वितीय, राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन की पूर्णिमा तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने में सफल रही। गीता आदर्श विद्यालय के जुबैर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रो. वीरेंद्र कश्यप, प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता, जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष विजय ठाकुर, नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष मीरा आनंद, पार्षद, जिला परिषद सदस्य शीला, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता ऋतु सेठी, भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप, भाजपा मंडल सोलन के अध्यक्ष रविंद्र परिहार, महामंत्री नरेंद्र ठाकुर, भाजपा नेता संजीव मोहन, तीर्थानंद भारद्वाज, अमर सिंह ठाकुर, भाजपा महिला मोर्चा की शकुंतला शर्मा, कांता ठाकुर, भाजपा नेता राकेश शर्मा, भाजपा तथा भाजयुमो के वरिष्ठ पदाधिकारी, उपायुक्त विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल उपस्थित थे।