{"_id":"5b93da2d867a557f54638f9f","slug":"91536416301-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना ने नामंजूर किया 30 लाख से बना मार्ग, अधूरा छूटा शहर में मल्टीस्टोरी पार्किंग का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना ने नामंजूर किया 30 लाख से बना मार्ग, अधूरा छूटा शहर में मल्टीस्टोरी पार्किंग का सपना
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतवीर सिंह
विज्ञापन
सोलन। शहर में पार्किंग के लिए जमीन के बदले जमीन का सौदा नगर परिषद को महंगा पड़ गया है। सेना से समझौते के तहत करीब 30 लाख रुपये से जो मार्ग सैन्य ग्राउंड को बाईपास से जोड़ने के लिए बनाया गया था, उसे सैन्य अधिकारियों ने नामंजूर कर दिया है। इसके बाद पार्किंग निर्माण का मसला अधर में लटक गया है। सेना ने मार्ग निर्माण पर सवाल उठाए हैं और इस जमीन के बदले पार्किंग के आड़े आ रही अपनी जमीन नगर परिषद को देने में हामी नहीं भरी है।
सोलन शहर में बस पुराने बस अड्डे में मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण प्रस्तावित है। यह निर्माण सेना मुख्यालय के साथ लगती जमीन पर होना है। निर्माण की जद में सैन्य क्षेत्र का भी कुछ हिस्सा, मार्ग व गेट आता है। इसकी एवज में नगर परिषद ने सैन्य क्षेत्र को बाईपास से जोड़ने, जमीन देने और पक्का मार्ग बनाने का समझौता किया था।
विज्ञापन
इसे लेकर बाईपास पर काम भी शुरू किया गया। करीब 30 लाख से शुरू इस प्रोजेक्ट को सेना ने उनकी सहूलियत के मुताबिक नहीं माना है। इस वजह से अब निर्माण कार्य खटाई में पड़ गया है। इससे स्थानीय व बाहर से आने वाले लोगों को पार्किंग की सुविधा नसीब नहीं हो पाई है। नगर परिषद के ढीले रवैये के कारण लोगों को इस मिलने वाली सुविधा से महरूम रहना पड़ रहा है। बस अड्डे पर पार्किंग न बनने से लोगों को अपने वाहनों को सड़क किनारे ही खड़ा करना पड़ रहा है। कई बार तो उन्हेें चालान भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
बाईपास से सैन्य मैदान तक 30 लाख खर्च : अध्यक्ष
नगर परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि अभी तक बाईपास से मिलिट्री ग्राउंड तक बनाए रोड को आर्मी ने नामंजूर किया है। उन्होंने बताया कि आर्मी का कहना है कि जो रोड बनाया है, उनकी अपेक्षा के अनुसार नहीं है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद ने आर्मी से उनकी राय मांगी है। उन्होंने कहा कि इतंकाल हो चुका है। आर्मी की राय आते ही कार्य शुरू किया जा सकता है।
सेना से चल रही है बातचीत : उपायुक्त
उपायुक्त सोलन विनोद कुमार ने बताया कि पार्किंग के लिए अभी तक भूमि को नगर परिषद के नाम स्थानांतरित नहीं किया गया है। इस कारण कार्य शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि जैसे ही नगर परिषद को जमीन मिलेगी, काम शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेना के साथ भी बातचीत चल रही है।