{"_id":"5b757a8742c792421c372027","slug":"91534425735-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ से बद्दी तक पुलों का किया मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ से बद्दी तक पुलों का किया मुआयना
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के नालागढ़-बद्दी को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-105 पर बरसात के दिनों में नदी-नालों के बहाव से पानी पुलों पर से न गुजरे, इसके लिए प्रशासन ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ पुलों का निरीक्षण किया। नालागढ़-बददी को जोड़ने वाले हाईवे पर बने पुलों के निरीक्षण के दौरान निर्णय लिया गया कि नालागढ़ से बद्दी तक एनएच के बीच बने पुलों के आसपास साफ-सफाई को प्राथमिकता से किया जाएगा।
एसडीएम प्रशांत देष्टा और एनएचएआई के एसडीओ सुनील सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। 12 अगस्त की रात्रि हुई मूसलाधार बारिश से नालागढ़-बद्दी हाईवे पर बागवानियां पुल के ऊपर से पानी गुजरने लगा था जिससे यातायात अवरुद्ध हो गया। भुड्ड बैरियर सहित अन्य पुलों के ऊपर भी नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से पानी पुल पर से गुजरने लगा था।
विज्ञापन
नालागढ़-बद्दी तक के 16 किलोमीटर एनएच मार्ग पर बने पुलों के आसपास सफाई कर नदी नालों के पानी की निकासी का सही ढंग से प्रावधान किया जाएगा। नालागढ़ से बद्दी तक खेड़ा, बागवानियां, मानपुरा, भुड्ड बैरियर, संडोली व बद्दी आदि पुल आते हैं और नदी-नालों के उफान पर आने से कई मर्तबा पानी पुलों पर गुजरने लगता है जिससे मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। प्रशासन और एनएचएआई ने इन पुलों के आसपास प्राथमिकतासे सफाई करने का निर्णय लिया है ताकि जल निकासी सही ढंग से हो सके।
विज्ञापन
एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि नालागढ़-बद्दी को जोड़ने वाला बागवानियां पुल पर बारिश के कारण यातायात अवरुद्ध हो गया था। इसे लेकर इनका निरीक्षण कर पुलों के आसपास सफाई कार्य शुरू कर दिया है।