फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन शहर में ऑटो चालकों की मनमानी

सोलन शहर में ऑटो चालकों की मनमानी

Thu, 01 Mar 2018 09:37 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
सोलन शहर में ऑटो चालकों की मनमानी
Demo Pic
सोलन। प्रशासनिक फेरबदल के बाद शहर में ऑटो चालकों की मनमानी एक बार फिर बढ़ गई है। ऑटो में निर्धारित से अधिक सवारियां बिठाई जा रही हैं और मनमाना किराया वसूल जा रहा है। हालांकि यह आलम पूरे शहर का ही है लेकिन राजगढ़ मार्ग पर बड़ी संख्या में ऑटो चालक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। यहां पुलिस का पहरा कम है और अधिकारियों की निगरानी भी नहीं रहती है। शहरभर में ऑटो चालकों के लिए तीन सवारियां बिठाने का नियम तय कर रखा है। इसके साथ ही न्यूनतम किराया भी तय है। पूर्व सरकार के कार्यकाल में अधिकारियों ने ऑटो चालकों पर सख्ती कर नियमों को लागू करवाया था। लेकिन सत्ता परिवर्तन होते ही प्रशासनिक फेरबदल के बाद कार्रवाई ढीली पड़ गई।
विज्ञापन

नए अधिकारी ऑटो चालकों को नियमों का पाठ पढ़ाने में सख्ती का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। यही वजह है जिस कारण अब कुछ ऑटो चालकों की मनमर्जी शहर में बढ़ने लगी है। पुलिस से आंख मिचौली खेलकर ऑटो चालक 5 से 7 सवारियों को भी बिठा रहे हैं। ऑटो में पर्दे लगे हैं और इनका इस्तेमाल सवारियां ढोने में किया जा रहा है। चालकों द्वारा किराया बढ़ाने की मांग पारित होने पर अधिकारियों द्वारा तीन से चार सवारियां बैठाने का कानून बनाया था। ऑटो चालकों को चेतावनी दी थी कि ज्यादा सवारियां बैठाने पर उनका चलान किया जाएगा। लेकिन इस चेतावनी को नजरअंदाज कर ऑटो चालक अपनी मनमानी पर उतर आए हैं। आगे की सीट पर ड्राइवर समेत तीन-तीन लोग बैठ जाते हैं और पिछली सीट पर 5 से 6 लोगों को बिठाया जाता है।
विज्ञापन


विभाग करेगा आवश्यक कार्रवाई : आरटीओ
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि ऑटो चालकों की मनमर्जी को रोकने के प्रशासन ने अभियान चलाया है। ऑटो में ज्यादा सवारियां होने पर चालकों का चलान किया जाएगा। इस मार्ग पर नियमित रूप से मुआयना किया जा रहा है। उन्होंने ऑटो चालकों को निर्देश दिए कि निर्धारित नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed