फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   9 household challaned for not segregating dry and wet garbage in Solan

गीला-सूखा कूड़ा एक साथ रखने पर नौ घरों के चालान काटे

Wed, 29 Dec 2021 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
सोलन। शहर में गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग नहीं रखने पर नगर निगम ने नौ घरों के चालान काटे हैं। बुधवार को नगर निगम की टीम ने तड़के ही वार्ड-12 में चार लोगों पर कार्रवाई की। इसके साथ वार्ड 13 में दो, पंद्रह में दो, वार्ड-11 में एक चालान काट पर 2250 रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

शहर में घर-घर कूड़ा ऊठाऊ योजना के तहत निगम टीमें गुप्त स्तर पर वार्डों का निरीक्षण कर रही हैं। वार्डों में गंदगी फैलाने के साथ लोग गीला-सूखा कूड़ा एक साथ रख रहे थे। निगम टीम ने मौके की सूचना मिलते ही टीम को वार्डों में रवाना कर दिया।
विज्ञापन

निगम ने लोगों के चालान काटकर जुर्माना लगाया है। साथ ही दोबारा से ऐसा न करने की आखिरी चेतावनी दी गई है। इसके बाद दोबारा पकड़े जाने पर निगम 500 से लेकर 25 हजार तक जुर्माना लगाएगा। अधिक बार चालान काटने पर बिजली-पानी का कनेक्शन भी काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण में उभरने और स्मार्ट सिटी बनाने के लिए नगर निगम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए शहर में अस्पतालों, माल, दुकानों समेत स्कूलों में सफाई व्यवस्था की जांच की जा रही है। हालांकि निगम आने वाले दिनों में स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतरीन कार्य पर इन्हें प्रमाण पत्र भी जारी करेगा।

नगर निगम संयुक्त आयुक्त विश्रुत भारती ने कहा कि गीला-सूखा कूड़ा एक साथ रखने पर नौ चालान काट कर 2250 रुपये जुर्माना लगाया है। वार्ड-12, 13, 15 और 11 में कार्रवाई की गई है। उन्होंने ने लोगों से सफाई व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed