{"_id":"60d5e72a8ebc3e34227a7b71","slug":"88-thousand-people-vaccinated-in-nalagarh-till-now-solan-news-sml3747425110","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ में 88 हजार लोगों का किया टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ में 88 हजार लोगों का किया टीकाकरण
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में कोरोना महामारी की तीसरी लहर के संभावित खतरे की रोकथाम के लिए बैठक का आयोजन किया गया। एसडीएम नालागढ़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में नालागढ़ उपमंडल में कोविड-19 टीकाकरण अभियान को तेज गति देने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।
इस बैठक में एसडीएम ने कहा कि नालागढ़ उपमंडल में अब तक विभिन्न आयु वर्ग के 88 हजार व्यक्तियों का कोविड-19 टीकाकरण किया जा चुका है। शीघ्र ही यह आंकड़ा एक लाख को पार करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेशक कोविड-19 की दूसरी लहर इस समय न्यूनतम स्तर पर है लेकिन महामारी का खतरा अभी टला नहीं है।
कोरोना महामारी की तीसरी लहर के संभावित खतरे से बचने के लिए टीकाकरण की मुहिम को तेज करनी होगी। इसके अतिरिक्त पूर्व की भांति अभी भी अनावश्यक घरों से बाहर न जाने के साथ-साथ मास्क का उपयोग, दो गज की दूरी और हाथों की स्वच्छता जैसे नियमों का सख्ती से पालन करना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
बैठक में स्वास्थ्य विभाग की टीम को ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण के दौरान आ रही कठिनाइयों और समाधान के विषय में भी चर्चा की गई। इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी नालागढ़ डॉक्टर के डीजल, बीबीएन के कोविड-19 नोडल ऑफिसर डॉक्टर गगनदीप राजहंस, बीबीएनआइए के महासचिव राजीव सत्या के अधिकारी, कर्मचारी और औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।