{"_id":"6558b948c38533100e05c5c4","slug":"87-youth-will-get-employment-solan-news-c-176-1-ssml1041-11112-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: 87 युवाओं को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: 87 युवाओं को मिलेगा रोजगार
Sat, 18 Nov 2023 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 18 Nov 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
भर्ती के लिए 21 को होगा कैंपस इंटरव्यू
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। उप रोजगार कार्यालय बद्दी में 87 पदों पर भर्ती के लिए 21 नवंबर को कैंपस इंटरव्यू होगा। जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने बताया कि मैसर्स इंडिया लिमिटेड बद्दी में 2 पद और मैसर्स माइक्रोसिमल्स लिमिटेड बद्दी में 85 पदों के भर्ती की जानी है। 02 पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता एमएससी माइक्रोबायोलॉजी पास व आयु 28 से 33 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। 85 पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई फिटर, टर्नर और मशीनिस्ट का डिप्लोमा निर्धारित किया गया। इसमें आयु सीमा 18 से 26 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाण-पत्रों व दस्तावेजों सहित उप रोजगार कार्यालय बद्दी में 21 नवंबर की सुबह 10:30 पहुंच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।