फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   जिलापरिषद की बैठक में गूंजे पानी और सड़क के मुद्दे

जिलापरिषद की बैठक में गूंजे पानी और सड़क के मुद्दे

Thu, 19 Apr 2018 10:19 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
जिलापरिषद की बैठक में गूंजे पानी और सड़क के मुद्दे
सोलन। जिला परिषद की बैठक में बिजली, पानी और सड़क से संबंधित मुद्दे छाए रहे। जिप की त्रैमासिक बैठक में करीब 92 करोड़ रुपये के मनरेगा सेल्फ पारित किए गए। बैठक में लोनिवि, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग, हिमाचल पथ परिवहन निगम, शिक्षा, राज्य विद्युत बोर्ड, उद्योग, वन और दूरसंचार इत्यादि विभिन्न विभागों से संबंधित 77 मुद्दों पर चर्चा की गई। सोलन में वीरवार को आयोजित त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता जिप अध्यक्ष धर्मपाल चौहान ने की।
विज्ञापन

सोलन से कंधर तक चलने वाली परिवहन निगम की बस को बेरल तक चलाने के आदेश दिए गए। इससे बेरल वासियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। राजकीय महिला बहुतकनीकी प्रशिक्षण संस्थान कंडाघाट में आर्किटेक्ट और सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा तथा ब्यूटीशियन सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम आरंभ करने के लिए औपचारिकताएं पूरी करने की बात कही गई। नालागढ़ उपमंडल के सौर तथा डोली के मध्य गंभर नदी पर पुल बनाने के लिए 1.41 करोड़ रुपये का प्राक्कलन तैयार कर विभाग को भेजा है। बैठक में जिप की स्थायी समितियों की कार्यवाही पर भी चर्चा की गई। एडीएम विवेक चंदेल ने जिला परिषद अध्यक्ष और सदस्यों को विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न मामलों को समय पर निपटाया जाएगा। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं को जन प्रतिनिधियों के साथ बेहतरीन तालमेल बिठाकर हल करवाया जाए। जिला परिषद सदस्य शीला ने यशवंत सिंह परमार वानिकी एवं बागवानी विश्व विद्यालय नौणी परिसर में स्थित बाबा जवाहर सिंह के दरबार बारे में सदन में प्रश्न किए।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत अधिकारी सतीश अग्रवाल, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन नरेंद्र चौहान, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता सीएस चावला, वन मंडल अधिकारी नालागढ़ ईश्वर स्वरूप, उपनिदेशक उद्यान बीएस गुलेरिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके दरोच, डीडीएम नाबार्ड रविंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed