फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   चायल में फाईटो फिथोरिया बीमारी से सूखने लगे देवदार के हरे पेड़

चायल में फाईटो फिथोरिया बीमारी से सूखने लगे देवदार के हरे पेड़

Fri, 23 Feb 2018 10:24 PM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
बीमारी से धीरे-धीरे सूखते जा रहे हैं देवदार के हरे पेड़, लोगों ने विभाग से किया अन्य पेड़ों को बचाने का आग्रह
विज्ञापन

बीस साल पहले भी फैली था पेड़ों पर यह बीमारी
संजय आजाद
चायल (सोलन)।
पर्यटक स्थल चायल की सुंदरता में चार चांद लगाने वाले देवदार के पेड़ रोगी हो गए हैं। समय रहते देवदारों की इस बीमारी का इलाज नहीं किया गया तो जंगल सूख जाएगा। लोग देवदार की शांत और शीतल छांव को तरस जाएंगे। चायल के चारों ओर देवदार के घने पेड़ हैं और यही इसकी सुंदरता का राज है। लोग देवदारों की शीतल छांव में टहलने के लिए दूर-दूर से आते हैं। सैलानियों का भी यहां अक्सर जमघट लगा रहता है। लेकिन कुछ सालों से देवदार यह हरे भरे वृक्ष सूखना शुरू हो गए हैं। देवदार के पेड़ों की यह हालत फाईटोफिथोरिया बीमारी की चपेट में आने से हुई है। लोगों का कहना है कि इस बीमारी का समय रहते इलाज करना होगा नहीं तो अन्य पेड़ भी इसकी गिरफ्त में आ सकते हैं।
चायल से स्टे जंगलों में कुछ देवदार के वृक्ष धीरे-धीरे सूखते जा रहे हैं। इसी प्रकार पैलेस होटल चायल रेस्ट हाउस गलुआ सकोडी शिव मंदिर के पास सिद्ध बाबा मंदिर के नजदीक मिहाणी गांव के पास स्थित कुटिया में और अन्य जगहों में देवदार के वृक्षों के सूखने का क्रम जारी है। बीस साल पूर्व भी इसी तरह देवदार के वृक्षों के सूखने की बीमारी फाईटोफिथोरिया इन जगहों पर फैली तब वन विभाग ने इन जगहों को कंटीली तार से घेर लिया था। साथ ही सूखे वृक्षों वाली जगहों पर गहरी ड्रेंचे बनाकर इस बीमारी को आगे फैलने से रोका था। लेकिन इसके बाद न तो विभाग ने इस ओर ध्यान दिया और न ही इस क्षेत्र में जाकर इसके परिणाम देखने की जहमत उठाई। इस वजह से यहां पेड़ों के सूखने का क्रम दोबारा शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों प्रेम कुमार, देवराज, अनिल कुमार, हरिदत्त, विनोद कुमार, सुनील कुमार, चंद्र सिंह और देविंद्र ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि वह इस ओर ध्यान देकर वृक्षों के सूखने की बीमारी को रोकने बारे कोई उपाय करें।
विज्ञापन


प्रयासरत है वन विभाग : राजेश शर्मा
वन मंडल अधिकारी राजेश शर्मा ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। लेकिन वन संरक्षित क्षेत्र होने के कारण यहां पेड़ काटे नहीं जा सकते। इसके बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया है। बीमारी से निपटने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed