{"_id":"5a26c4564f1c1b76678bf836","slug":"81512490070-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रशासन की अतिक्रमण हटाने की मुहिम फैल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला प्रशासन की अतिक्रमण हटाने की मुहिम फैल
Updated Tue, 05 Dec 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। शहर में हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की मुहिम फेल होती दिख रही है। आलम यह है कि करीब एक माह पूर्व हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन की टीम ने माल रोड के विभिन्न स्थानों से अतिक्रमणकारियों के कब्जों को हटाया था। लेकिन अब फिर से उक्त स्थानों पर अतिक्रमण होने लगा है। इनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से अतिक्रमणकारियों के हौसले भी बढ़ते जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने पुलिस चौकी के समीप, मुरारी मार्केट माल रोड सहित अन्य क्षेत्रों से अतिक्रमणकारियों को हटाया था। अब पुलिस चौकी के समीप हटाए गए अतिक्रमण की जगह अवैध पार्किंग बन गई है, तो मुरारी मार्केट के समीप फिर से रेहड़ियां सजने लग गई हैं। कोई कार्रवाई न होने से इसका खामियाजा आम लोगों को झेलना पड़ रहा है। आलम यह है कि जिस स्थान पर लोगों द्वारा अवैध पार्किंग बना दी गई, वह जगह बहुत ही संकरी हो चुकी है। यह अवैध पार्किंग कई दफा जाम का भी कारण बन जाती है।
काटे जाएंगे चलान
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनमोहन सिंह ने बताया कि सिटी चौकी के पास अवैध पार्किंग करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया कि उक्त स्थान पर दोपहिया या चौपहिया वाहनों को खड़ा करने पर पुलिस की ओर से चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन
हटाया जाएगा अतिक्रमण
नगर परिषद के ईओ बीआर नेगी ने बताया कि शहर से अतिक्रमण को हटाने की मुहिम जारी है। अवैध कब्जों सहित रेहड़ी वालों को हटा दिया जाएगा, जिससे लोगों को परेशानी न हो।