फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   शहर में लगने वाले जाम से जल्द ‌म‌िलेगी राहत

शहर में लगने वाले जाम से जल्द मिलेगी राहत

Fri, 01 Dec 2017 10:23 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
शहर में लगने वाले जाम से जल्द मिलेगी राहत
ट्रैफिक सॉन्ग - फोटो : SELF
सोलन। शहर में लगने वाले यातायात जाम को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने पुराने डीसी चौक को तोड़ दिया है। यही नहीं राजगढ़ मार्ग की तरफ बने पैदल रास्ते को भी तोड़कर मार्ग को चौड़ा करने की योजना है। पैदल रास्ते के हटने से सड़क के चौड़ा होते ही शहर में यातायात जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने लोनिवि और नगर परिषद को इस कार्य को करने के लिए निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। इसके तहत जिला प्रशासन की ओर से एडीएम संदीप नेगी ने भी शुक्रवार को मौके का जायजा लिया है। इसमें उन्होंने इस स्थान को मार्ग से जोड़ने के लिए नप और लोनिवि को विकल्प तलाशने को कहा है। यदि जिला प्रशासन की यह योजना सफल होती है तो लोगों को शहर में लगने वाले जाम से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में शहर के माल रोड, राजगढ़ रोड, बाईपास मार्ग पर रोजाना लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। इसका मुख्य कारण डीसी चौक और मार्ग का संकरा रहना है। इसमें चौक के कारण राजगढ़ की तरफ जाने वाले वाहन आसानी से क्रॉस नहीं हो पाते थे। वाहनों को आगे पीछे कर फिर उसे क्रॉस करवाया जा रहा था। लेकिन चौक के टूटने के बाद बड़े वाहन आसानी से गुजर रहे है। अब जिला प्रशासन साथ लगते पैदल रास्ते को तोड़ कर उसे सड़क में जोड़ने की योजना बना रही है। इससे जहां जाम की स्थिति कम होगी वहीं एक साथ वाहन भी आसानी से क्रॉस कर पाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने लोक निमार्ण विभाग और नगर परिषद को पैदल रास्ते को सड़क से जोड़ने के लिए विकल्प तलाशने का कहा है। यदि इस स्थान को सड़क से जोड़ा जा सकता है तो उसके बाद यहां पर सड़क का निर्माण कर दिया जाएगा। इससे शहर में लगने वाले रोज के जाम से छुटकारा
विज्ञापन

मिल जाएगा।

अंडर ग्राउंड बनाया जाएगा पैदल रास्ता
जिला प्रशासन की सड़क को चौड़ा करने के बाद पैदल रास्ते को अंडर ग्राउंड किया जाएगा। इसमें सड़क के निर्माण के लिए पुराने डीसी कार्यालय की गली से आरसीसी पिल्लर लगाए जाएंगे। इसके ऊपर सड़क का निर्माण होगा। नीचे वाले स्थान को पैदल रास्ता बनाने की योजना है। इससे जहां लोगों को जाम से छुटकारा मिलेगा वहीं पैदल चलने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed