{"_id":"5a199b144f1c1b9f678bd9e5","slug":"81511627540-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में नहीं थप रहा पानी लिकेज का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में नहीं थप रहा पानी लिकेज का मामला
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। शहर में पेयजल पाइपलाइन की लीकेज के चलते बर्बाद हो रही सड़कों की सुध कोई नहीं ले रहा। सड़कों में पानी खड़ा होने से जहां तारकोल उखड़ रही है वहीं दलदल भी बन गई है। इससे जहां वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा है वहीं आम पर वाहनों के गुजरने पर कीचड़ गिर रहा है। करोड़ों रुपये खर्चकर संवारी गई यह सड़कें जगह-जगह लीकेज के कारण उखड़ चुकी हैं। इसके साथ ही वहां बड़े गड्ढे भी बन गए हैं। हैरत इस बात की है कि संबंधित महकमे ने अभी तक पानी की लीकेज को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की है। न ही पानी की लीकेज को लेकर संबंधित विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। सरकार के पैसों की सरेआम हो रही इस बर्बादी को रोकने के लिए दोनों महकमों के अधिकारी मौन धारण किए हुए हैं।
आलम यह है कि रोजाना आईपीएच या फिर नगर परिषद की पाईप लाइन कहीं न कहीं से लीक हो रही है। चंबाघाट चौक पर पाईप लाइन बीच मार्ग में फटी हुई है। इससे जहां हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है, वहीं इससे मार्ग को भी क्षति पहुंच रही है। इसके अलावा इससे राहगिरों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
जानकारी के अनुसार सोलन-चंबाघाट चौक पर पाइप लाइन फटने से जहां हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है वहीं पानी का सड़क पर बहने से मार्ग गड्ढों में बदल गई है। गड्ढों में भरा पानी वाहनों के गुजरने पर आम लोगों पर गिरता है। इससे राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जहां यह पाइपलाइन फटी है, वहां पर बस स्टॉप भी है। यहां रोजाना सैकड़ों लोग चंडीगढ़ के लिए बस लेने के लिए खड़े रहते हैं लेकिन जब सड़क पर पड़े गड्ढों के ऊपर से कोई वाहन गुजरता है तो गंदे पानी के छींटे लोगों पर गिरते हैं। इससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
पाइपों को करवाएंगे दुरुस्त : ईओ
नगर परिषद ईओ पीआर नेगी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो कर्मचारियों को मौके पर भेजकर पाइपों को दुरुस्त करवाया जाएगा। कहा कि कुछ पाइपें नप तो कुछ आईपीएच के अधीन आती हैं। लिहाजा ये देखा जाएगा जहां लीकेज हो रही है वह पाइपें किसके तहत आती हैं।
संबंधित विभाग को भेजेंगे डैमेज रिपोर्ट : गुप्ता
लोनिवि के अधिशासी अभियंता अजय गुप्ता ने बताया कि पानी की लीकेज के चलते खराब हुई सड़कों की डैमेज रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेजी जाएगी। इसमें सड़कों को हुए नुकसान की राशि की भरपाई भी संबंधित विभाग को करनी होगी।