फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सुबाथू में कब्जा हटाने पहुंची टीम से उलझा पार्षद

सुबाथू में कब्जा हटाने पहुंची टीम से उलझा पार्षद

Thu, 26 Oct 2017 10:43 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
सुबाथू में कब्जा हटाने पहुंची टीम से उलझा पार्षद
कब्जा हटाने आई टीम से उलझते लोग। - फोटो : अमर उजाला
सुबाथू (सोलन)। छावनी परिषद सुबाथू में वीरवार को सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने गई टीम को लोगों का विरोध झेलना पड़ा। लोगों के विरोध के चलते यहां माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है। छावनी परिषद ने हालांकि इस दौरान किसी भी भवन को नहीं ढहाया। लेकिन आढ़त बाजार में एक भवन मालिक की ओर से जनरेटर के लिए सरकारी भूमि पर किए कब्जे को लेकर खूब विवाद हुआ।
विज्ञापन

सुबह सात बजे से ही पूरे छावनी क्षेत्र में परिषद की ओर से सुबाथू में कब्जा धारकों की इमारत तोड़ने की चर्चाओं से माहौल गरमाया गया। सुबाथू के आढ़त बाजार में करीब नौ बजे पुलिस बल के साथ छावनी के कर्मचारियों के पहुंचते ही कुछ देर में तमाशबीनों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस को साथ लेकर पहुंची छावनी कर्मचारियों की टीम ने एक भवन मालिक एवं पार्षद को जनरेटर रखने के लिए किए अवैध कब्जे को तोड़ने का नोटिस दिखाया तो दोनों पक्षों के बीच बहसबाजी हो गई।
विज्ञापन

भवन मालिक का कहना था की जनरेटर हटाने के लिए आर्डर में 27 तारीख तक का समय दिया था। इस बात को समझने और समझाने के बीच दोनों पक्षों में माहौल गर्माया रहा। हालांकि पुलिस की मौजूदगी के चलते किसी तरह का कोई झगड़ा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनरेटर हटाने के लिए जब दोनों पक्षों का विवाद नहीं सुलझा तो छावनी अधिशासी अधिकारी तनु जैन को मौके पर आना पड़ा। उन्होंने आदेश दिया कि तत्काल इस अवैध कब्जे पर रखा हुआ जनरेटर सील किया जाए। लेकिन इसके बावजूद भी लंबी बहस चलती रही। माहौल का शांत करने के लिए छावनी उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने स्वयं ही जनरेटर हटाने के लिए सीईओ से चार बजे तक का समय मांगा। इसके बाद सीईओ तनु जैन ने अवैध कब्जा हटाने के लिए चार बजे तक का समय दिया ओर माहौल शांत हो गया। जानकारी के अनुसार तीन बजे ही एचडीएफसी बैंक के भवन मालिक ने अपना जनरेटर विवादित जगह से हटा लिया।

शराब गटककर पहुंच गया ड्यूटी पर
सुबाथू (सोलन)। पार्षद का अवैध कब्जा हटाने आई छावनी टीम के एक कर्मचारी पर शराब पीकर ड्यूटी देने के आरोप भी लगे हैं। उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने छावनी अधिकारी को इस मामले की शिकायत की है। इस पर सीईओ तनु जैन ने तत्काल मामले की छानबीन करके कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

20 लाख के डंगे का कार्य करवाया बंद
सीईओ तनु जैन ने छावनी परिषद सुबाथू में एक पार्षद के घर तक गाड़ी जाने के लिए लग रहे 20 लाख के डंगे का कार्य भी बंद करवा दिया। पार्षद के वार्ड से एक व्यक्ति की शिकायत के बाद यह फैसला लिया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार संबधित पार्षद पर भी अवैध कब्जे का मामला विचाराधीन है। करीब 20 लाख का डंगा लगने के बाद पार्षद अपने घर तक गाड़ी ले जाना के लिए सरकारी पैसे का दुरुपयोग कर रहा था।


पार्षद ने डाली सरकारी काम में बाधा : तनु जैन
छावनी अधिशासी अधिकारी तनु जैन ने कहा कि अवैध कब्जा करने वाले पार्षद ने मौके पर सरकारी काम में बाधा डाली है। इसकी पुलिस को शिकायत दी जा चुकी है। उन्होंने सुबाथू में किसी भी मकान को तोड़ने को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की। कहा कोर्ट के आदेशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed