फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   8 pregnant women and 12 children were vaccinated.

Solan News: 8 गर्भवतियों और 12 बच्चों को लगाए टीके

Thu, 04 Jun 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
8 pregnant women and 12 children were vaccinated.
काठा अस्पताल में बच्चों के टीके लगाते हुए स्वास्थ्य कार्यकर्ता- स्रोत- संस्था।
काठा अस्पताल में विशेष टीकाकरण सत्र का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। ईएसआईसी मॉडल अस्पताल काठा में यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम (यूआईपी) के तहत गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के लिए नियमित टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान 8 गर्भवती महिलाओं और 12 बच्चों का टीकाकरण किया गया।
अस्पताल में हर वीरवार को बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए नियमित टीकाकरण सत्र आयोजित किया जाता है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लाभार्थियों को निशुल्क टीकाकरण सेवाएं प्रदान की जाती हैं। टीकाकरण सत्र के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने उपस्थित गर्भवती महिलाओं एवं अभिभावकों को समय पर टीकाकरण के महत्व, गर्भावस्था के दौरान आवश्यक स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों के अभिभावकों को नियमित टीकाकरण के महत्व एवं टीकाकरण कैलेंडर की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के सफल संचालन में स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्वेता शर्मा एवं सुषमा शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने लाभार्थियों को टीकाकरण से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का नियमित रूप से लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।अस्पताल प्रशासन ने सभी अभिभावकों एवं गर्भवती महिलाओं से अपील की कि वे अपने बच्चों एवं स्वयं का टीकाकरण निर्धारित समयानुसार अवश्य करवाएं, ताकि विभिन्न बीमारियों से बचाव सुनिश्चित किया जा सके तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed