फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   7766 students attend school on first day in covid time in Solan distt

पहले दिन 19887 में से 7766 विद्यार्थी पहुंचे स्कूल

Mon, 02 Aug 2021 11:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
7766 students attend school on first day in covid time in Solan distt
कुनिहार स्कूल में बैठ कर पढ़ाई करते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। कोविड के बीच दसवीं से जमा दो तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू कर दी हैं। पहले दिन 19,887 विद्यार्थियों में से 7766 ने स्कूलों में उपस्थिति दर्ज करवाई। घर पर रह रहे 12121 विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा दी गई है।
विज्ञापन

कोविड के बीच शहरी स्कूलों में अधिक और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में बहुत कम विद्यार्थी पहुंच रहे हैं। जिले में कुल 189 स्कूल हैं जिनमें 59 राजकीय माध्यमिक और 130 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हैं। सभी स्कूलों में प्रबंधकों और शिक्षा विभाग से कोविड सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

कोविड सुरक्षा के लिए गठित जिला स्तरीय टीमों समेत शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा जगदीश नेगी ने भी स्कूलों का निरीक्षण किया है। उन्होंने स्कूल प्रबंधकों को कोविड एसओपी की सख्ती से पालना के भी निर्देश दिए हैं। स्कूलों में सिक रूम की व्यवस्था करने को भी कहा है जहां पर बीमार हुए बच्चे को कुछ समय के लिए रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट फोन नहीं, घर पर मिले नोट्स
कोठी देवरा स्कूल का निरीक्षण के दौरान जब उपनिदेशक विद्यार्थियों से कोविड के बीच ऑनलाइन कक्षाओं के बारे में चर्चा कर रहे थे। इस दौरान जमा एक की छात्रा भावना ने कहा, सर मेरे पास स्मार्ट फोन नहीं हैं, इसलिए ऑनलाइन कक्षाएं नहीं लगा सकी। हालांकि घर तक पाठ्य सामग्री पहुंच रही थी। स्कूल खुलने से वह खुश है, स्कूल में पढ़ाई करने में बहुत आनंद आता है। उपनिदेशक ने छात्रा के लिए स्मार्टफोन मुहैया करवाने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed