{"_id":"6a2585d45b0be68ce80bf592","slug":"759-grams-of-marijuana-recovered-from-an-abandoned-scooter-in-baddi-smuggler-absconding-solan-news-c-176-1-ssml1040-171061-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी में लावारिस स्कूटी से 759 ग्राम गांजा बरामद, तस्कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी में लावारिस स्कूटी से 759 ग्राम गांजा बरामद, तस्कर फरार
विज्ञापन
देररात गश्त पर पुलिस को बाइपास पर खड़ी मिली थी स्कूटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पुलिस ने लावारिस स्कूटी से 759.4 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस को देखकर कुछ संदिग्ध युवक मौके से फरार हो गए, जबकि तलाशी लेने पर स्कूटी से गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात पुलिस थाना बद्दी की टीम बाईपास रोड पर नियमित गश्त और नाकेबंदी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को कुछ व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिस को देखते ही वे घबराकर मौके से भाग निकले। उनकी संदिग्ध हरकतों के आधार पर पुलिस ने मौके पर लावारिस हालत में खड़ी स्कूटी की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान स्कूटी से 759.4 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मादक पदार्थ को कब्जे में लेने के साथ ही पुलिस ने स्कूटी को भी जब्त कर लिया। इस संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस स्कूटी के मालिक और मौके से फरार हुए संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि बाईपास रोड पर गश्त के दौरान लावारिस खड़ी स्कूटी से 759.4 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।