फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   75 people were kept in the camp Aadhaar update of school children

Solan News: शिविर में किए गए 75 लोगों व स्कूली बच्चों के आधार अपडेट

Fri, 08 Nov 2024 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 08 Nov 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
75 people were kept in the camp 

Aadhaar update of school children
सलोगड़ा स्कूल में आधार अपडेशन कार्य करवाने के लिए कतारों में खड़ी छात्राएं। संवाद
डाक मंडल ने सलोगड़ा डाकघर में किया आधार शिविर का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। डाक मंडल सोलन की ओर से ग्राम पंचायत सलोगड़ा के डाकघर में आधार शिविर लगाया गया। शिविर में स्थानीय निवासियों को आधार कार्ड अपडेट करने और नए आधार नामांकन की सुविधा प्रदान की गई। इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ-साथ स्कूली विद्यार्थियों के आधार भी अपडेट किए गए। सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस शिविर में शाम तक कुल 75 आधार कार्ड अपडेट किए गए। इससे पहले लोगों को यहां से आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए सोलन पहुंचना पड़ रहा था, जिससे उनके समय व धन दोनों की बर्बादी होती थी।

डाक मंडल सोलन के प्रवक्ता ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य नागरिकों को आधार संबंधित सेवाएं उनके निकटतम स्थान पर उपलब्ध कराना है। सोलन डाक मंडल द्वारा आधार के महत्व को ध्यान में रखते हुए यह प्रयास किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकें एवं जो नागरिक अभी तक आधार से वंचित हैं, वे अपना आधार बनवा सकें।

सलोगड़ा स्कूल में आधार अपडेशन कार्य करवाने के लिए कतारों में खड़ी छात्राएं। संवाद

सलोगड़ा स्कूल में आधार अपडेशन कार्य करवाने के लिए कतारों में खड़ी छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed