फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   जिला भर के स्कूली बसों में लगाने होंगे सीसीटीवी व जीपीएस सिस्टम

जिला भर के स्कूली बसों में लगाने होंगे सीसीटीवी व जीपीएस सिस्टम

Fri, 22 Feb 2019 05:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
स्कूल बसों में लगाने होंगे सीसीटीवी और जीपीएस
विज्ञापन

सभी स्कूलों में तैनात करने होंगे नोडल अधिकारी, आरटीओ सोलन ने सभी निजी स्कूलों को दिए निर्देश
कहा- पालन न करने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ होगी कार्रवाई, जिले में चल रहीं 150 बसें-गाड़ियां
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। जिले भर की स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे और जीपीएस सिस्टम लगाना अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा सभी स्कूल में एक नोडल अधिकारी तैनात करना आवश्यक कर दिया है। इसके लिए आरटीओ सोलन की ओर से जिला भर कर के करीब 150 से अधिक स्कूलों को नोटिस भी जारी कर दिए हैं। यदि निरीक्षण के दौरान स्कूल बसों में जीपीएस व सीसीटीवी कैमरे लगे नहीं मिले तो संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जाएगी।
जानकारी के अनुसार स्कूल बसों में बढ़ते हादसों पर अंकुश लगाने के लिए बच्चों की सुरक्षा को लेकर विभाग की ओर से कई उचित कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत जिला सोलन में स्कूल खुलते ही आरटीओ विभाग भी हरकत में आ गया है। विभाग ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों की बसों में सीसीटीवी कैमरे और जीपीएस सिस्टम लगवाया जाए। इसके अलावा स्कूली बसों में ओवरलोडिग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए आरटीओ विभाग एक विशेष दल का गठन करने वाला जो कि इस पर पूरी तरह से अपनी नजर रखेगा।
विज्ञापन

सीसीटीवी से होगी बच्चों पर पैनी नजर
विभाग ने स्कूली बसों में सीसीटीवी कैमरे को लगाने के लिए कहा है जिससे किसी भी परिस्थिति में बस के अंदर बच्चों के बारे में जानकारी पाई जा सके। इन बसों में अब स्कूलों को जीपीएस से लैस करना होगा। ऐसा न करने पर स्कूल के खिलाफ विभाग कार्रवाई अमल में लाएगा। बताया जा रहा है कि आरटीओ सोलन सभी स्कूलों में जाकर इस बारे में विस्तारपूर्वक जल्द चर्चा करने वाले हैं। अभी सोलन में 150 से अधिक स्कूल हैं। इन सभी स्कूलों को ये निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी के कार्य किए गए तय
सभी स्कूलों को स्कूल में एक नोडल अधिकारी को नियुक्त करना होगा। इसके पास पूरा रिकॉर्ड होगा कि स्कूल में कितनी बसें और वैन हैं। कितने बच्चों को निजी वाहनों से घर पहुंचाया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे की मरम्मत से लेकर बच्चों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं, इसका पूरा खाका स्कूल नोडल अधिकारी के पास होगा।

बच्चों की सुरक्षा नहीं किया जाएगा समझौता
सोलन आरटीओ सुरेश कुमार सिंघा ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी ओवरलोडिंग करते पाया गया, उस पर विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने स्कूल में एक नोडल अधिकारी बनाने के लिए भी कहा है। स्कूली बसों में सीसीटीवी कैमरे और जीपीएस सिस्टम स्कूलों को लगाना होगा। ऐसा न करने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed