फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कुनिहार बीडीसी अध्यक्ष के खिलाफ पंचायत अधिकारी को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव

कुनिहार बीडीसी अध्यक्ष के खिलाफ पंचायत अधिकारी को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव

Thu, 27 Sep 2018 07:08 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
कुनिहार बीडीसी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
विज्ञापन

पंचायत अधिकारी को सौंपा प्रस्ताव, 23 में से 15 सदस्यों ने किए हैं हस्ताक्षर
15 दिन के अंदर बुलाई जाएगी पंचायत समिति की बैठक : अग्रवाल
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ पंचायत समिति सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है। जिला पंचायत अधिकारी को सौंपे अविश्वास प्रस्ताव पर 15 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए हैं। इसके बाद कुनिहार ब्लॉक में राजनीति गर्मा गई है। वीरवार को असंतुष्ट बीडीसी सदस्य जिला परिषद कार्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने पंचायत अधिकारी सतीश अग्रवाल को अविश्वास पत्र सौंपा। अविश्वास प्रस्ताव कुनिहार पंचायत समिति अध्यक्ष नीलम रघुवंशी और उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर के खिलाफ लाया गया है। कुनिहार पंचायत समिति में 23 सदस्य हैं। इन 23 सदस्यों में से 15 ने हस्ताक्षर कर अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की कुर्सी को खतरे में डाल दिया है। घनागुघाट पंचायत समिति सदस्य हिरापाल ने बताया कि दोनों अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने करीब तीन साल के कार्यकाल में किसी को साथ लेकर कोई भी कार्य नहीं करवाया। अधिकतर बैठकों में विभाग के अधिकारी नदारद रहते हैं जिससे विकास कार्य करवाने में रुकावट पैदा होती रही हैं। अविश्वास प्रस्ताव पर पंचायत समिति सदस्य हिरापाल (घनागुघाट वार्ड), ओम प्रकाश शर्मा (दानोंघाट वार्ड), सुरेश कुमार (मांगल वार्ड), प्रेम चंद (धुंधन वार्ड), दीप चंद (दसेरन वार्ड), सावित्री देवी (शहरोल वार्ड), कांता देवी (जलाणा वार्ड), सीमा देवी (कोठी वार्ड), सतु देवी (सूरजपुर वार्ड), जमना दास (प्लानिया वार्ड), राकेश कुमार (देवरा वार्ड), हरीश कुमार (सन्याडी मोड़ वार्ड), बिमला वर्मा (डुमैहर वार्ड), सोमा देवी (मान वार्ड) और गीता ठाकुर (कुनिहार वार्ड) ने अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं। पंचायत अधिकारी सतीश अग्रवाल ने कहा कि पंचायत समिति कुनिहार के 15 सदस्यों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के खिलाफ हस्ताक्षर कर अविश्वास प्रस्ताव सौंपा है। इस पर सभी सदस्यों को सूचित कर 15 दिन के अंदर बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed