फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   भाजपा मंडल के कार्यक्रम में टूटा सुरक्षा घेरा, मुख्यमंत्री संग सेल्फी लेते रहे कार्यकर्ता

भाजपा मंडल के कार्यक्रम में टूटा सुरक्षा घेरा, मुख्यमंत्री संग सेल्फी लेते रहे कार्यकर्ता

Sun, 25 Feb 2018 11:12 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
सोलन। बीबीएन में बदइंतजामी का खामियाजा भुगत चुके जिला प्रशासन और पुलिस के अमले ने रविवार को सोलन में फूंक-फूंक कर कदम रखे। सर्किट हाउस के मुख्य गेट को कार्यक्रम शुरू होने से करीब दो घंटे पूर्व ही बंद कर दिया गया था। पार्किंग को पूरी तरह से खाली रखा गया और सर्किट हाउस में आने वाले सभी लोगों की तलाशी ली गई। पुलिस ने सर्किट हाउस में दाखिल होने के लिए दो गेट बना रखे थे और दोनों गेट से चुन-चुन कर ही लोगों को अंदर जाने दिया गया। लेकिन इसके बावजूद मुख्यमंत्री की जनसभा खत्म होते ही भीड़ मंच पर टूट पड़ी और चारों तरफ से मुख्यमंत्री को घेर लिया।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा से जुड़ीं महिला कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ खूब सेल्फी ली। सुरक्षा घेरे को तोड़कर मुख्यमंत्री समर्थक उनके पास पहुंच गए।
विज्ञापन

हालत तब और भी खराब हो गई जब समर्थकों ने बाहर जाने का रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया। मुख्यमंत्री भीड़ में चारों तरफ से घिर गए। इस बीच पुलिस व उनकी सुरक्षा में लगे दस्ते ने घेराबंदी की और मुख्यमंत्री को दोबारा सर्किट हाउस के अंदर ले गए। लेकिन यहां भी शिकायतें सुनाने वालों की भीड़ सर्किट हाउस में घुस गई। हालांकि पुलिस ने बाद में मुख्य दरवाजे को बंद कर दिया और लोगों को बाहर ही रोक दिया गया। गौरतलब है कि बीबीएन में हुई मुख्यमंत्री की जनसभा के दौरान बदइंतजामी सामने आई थी। जिसकी गाज उपायुक्त और बद्दी के पुलिस अधीक्षक पर गिरी थी। दोनों अधिकारियों के तत्काल तबादला आदेश जारी कर दिए गए थे। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री के रविवार को हुए सोलन दौरे को लेकर पुलिस व प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। सर्किट हाउस में कोई कार्यक्रम तय नहीं किया गया था। मंडल भाजपा की जिद पर सर्किट हाउस में कार्यक्रम तय किया गया था और मंडल ने यहां करीब डेढ़ हजार कार्यकर्ताओं को बुलाने की बात कही थी। जिसे देखते हुए पुलिस ने सर्किट हाउस में सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए थे। लेकिन सभा समाप्त होते ही व्यवस्था कुछ देर के लिए बिगड़ गई, जिसे सुरक्षा अधिकारियों ने समय रहते संभाल लिया। उधर, पुलिस अधीक्षक मोहित चावला का कहना है कि सर्किट हाउस व अन्य जगहों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधूरा रहा फोरलेन और सुरंग के मुआयने का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रस्तावित कार्यक्रम में फोरलेन व सुरंग का मुआयना भी शामिल था। इस दौरान फोरलेन निर्माता कंपनी ने मुख्यमंत्री के स्वागत की खूब तैयारियां की थीं। लोग भी समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने वाले थे। लेकिन ऐन मौके पर यह दौरा रद्द हो गया। इससे लोगों को निराशा हुई। गौरतलब है कि परवाणू-सोलन फोरलेन पर करीब एक किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण किया गया है। इस सुरंग के दोनों सिरे खुल चुके हैं और निर्माण प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed