फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   शहर में अाज से लगेंगे पावर कट

शहर में अाज से लगेंगे पावर कट

Mon, 11 Dec 2017 10:27 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
शहर में अाज से लगेंगे पावर कट
power cut
सोलन। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शनिवार तथा रविवार को छोड़कर रोजाना 20 मिनट का बिजली कट झेलना पड़ेगा। इसका कारण सर्दी के मौसम में बिजली की अधिक खपत होना बताया जा रहा है। सर्दी के मौसम में लोड बढते हैं ट्रांसफर जल जाने का खतरा रहता है। बिजली बोर्ड के पास वर्तमान में 50 एमवीए लोड झेलने की क्षमता है। सर्दियों के मौसम में यहां 53 से 54 एमवीए लोड की खपत बढ़ जाती है। इस कारण बिजली लाइनों का जलने का खतरा रहता है। इस भार को कम और नियंत्रित करने के लिए बोर्ड ने रोजाना सुबह सात से नौ बजे तक बिजली कट लगाने का फैसला लिया है। शनिवार और रविवार को छोड़कर हर रोज पावर कट लगेगा। मंगलवार से पावर कट लगना शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

सुबह के समय बिजली की सबसे ज्यादा खपत होती है। कट लगने से लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं। जानकारी के अनुसार सर्दियों का मौसम आते ही लोगों को बिजली कटों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान लोगों को घरों, निजी सहित सरकारी कार्यालयों में हीटर, रोड और गीजर सहित अन्य बिजली के उपकरणों का प्रयोग अधिक होता है। इसमें ज्यादातर उपकरणों का प्रयोग सुबह के समय होता है। इस कारण पावर हाउस में लगा 50 एमवीए की क्षमता रखने वाला ट्रांसफार्मर इतना भार नहीं उठा पाता। अधिक भार पड़ने पर इसके फटने का भी डर रहता है। इसके चलते इसे नियंत्रण और इसकी क्षमता के अनुसार भार डालने के लिए कट लगाए जा रहे हैं। इससे ट्रांसफार्मर सुचारु रूप से कार्य कर सकता है। इसके लिए बिजली बोर्ड के आला अधिकारियों ने लोगों से बिजली कट के लिए सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन


लोगों को झेलनी पड़ेगी परेशानी
बिजली बोर्ड के कटों को सुबह के समय लगाने से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। आलम यह है कि सुबह के समय नौकरी पेशा वाले लोगों सहित स्कूली बच्चों के स्कूल जाने का समय होता है। इस बीच कट लगने से उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। लोगों अपने बिजली से चलने वाले उपकरणों का इस्तेमाल सुबह सात से पहले और नौ बजे के बाद ही कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टोरेज सिस्टम कंट्रोल करने को लगा रहे कट
विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता सुरेश धीमान ने बताया कि सर्दी का मौसम शुरू होते ही बिजली की खपत भी बढ़ जाती है। लेकिन बोर्ड के पास सिर्फ 50 एमवीए लोड झेलने की ही क्षमता है। इसके चलते इन दिनों 53 से 54 एमवीए तक लोड बढ़ने की संभावना है। इससे यह सिस्टम खराब हो सकता है। इसलिए बोर्ड इसे नियंत्रित करने के लिए करीब 20 मिनट का कट लगाने जा रहा है। शनिवार और रविवार को छोड़ कर हर दिन कट लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed