{"_id":"59ef37a24f1c1bcd538b9028","slug":"71508849570-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन में ससुर दामाद की नहीं, विचारधारा की लड़ाई : कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में ससुर दामाद की नहीं, विचारधारा की लड़ाई : कांग्रेस
Updated Tue, 24 Oct 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने परिवार में दरार डालने के लिए कश्यप को दी टिकट : कांग्रेस
कहा, ससुर दामाद की नहीं, विचारधारा की लड़ाई
डॉ. राजीव बिंदल के बयान पर बिफरी कांग्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन।
कांग्रेस ने नाहन के विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. राजीव बिंदल पर परिवारवाद की राजनीति का आरोप लगाया है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजय ने कहा कि सोलन में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में जनसभा करने पहुंचे पूर्व मंत्री ने भरी सभा में बेटी को आशीर्वाद देने की बात कही। जबकि भाजपा चाहती तो किसी दूसरे को टिकट देकर यह फूट डलवाती ही नहीं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने जानबूझ कर एक परिवार में दरार डालने की कोशिश की है। जबकि पार्टी में कई कद्दावर नेता टिकट की दौड़ में शामिल थे। इन सभी नेताओं का भविष्य बर्बाद किया गया है। लेकिन लोग अब समझ चुके हैं। सोलन में परिवारवाद मुद्दा नहीं होगा। बल्कि विस चुनाव में इस बार विचारधारा की लड़ाई है। इसमें परिवार कहीं भी आड़े नहीं आएगा। भाजपा में एकजुटता नहीं है। उन्होंने कहा कि सोलन में राजीव बिंदल को लोग भूल चुके हैं। वे सिर्फ अपने वजूद को जिंदा रखने के लिए प्रयासरत हैं। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव रोहित शर्मा व कांग्रेस मीडिया प्रभारी व पार्षद अमन सेठी भी मौजूद थे।